🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सिंधु कल्चरल एलायंस फोरम का आयोजन: 24 नवंबर को होगा 21 बटुकों का सामूहिक जनेऊ संस्कार

On: October 24, 2024 11:44 AM

सिंधु कल्चरल एलायंस फोरम का आयोजन:
24 नवंबर को होगा 21 बटुकों का सामूहिक जनेऊ संस्कार
———————————
बिलासपुर. (वायरलेस न्यूज) नगर की समाजिक संस्था सिंधु कल्चरल एलायंस फोरम की नियमित बैठक एक निजी हाॅटल में संपन्न हुई, बैठक में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सामुहिक जनेऊ संस्कार के आयोजन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें 24 नवंबर रविवार को आयोजन का निर्णय लिया गया जिसे सभी सदस्यों की सहमति बनी. संस्था के अध्यक्ष डॉ. हेमंत कलवानी ने बताया कि उक्त आयोजन धन गुरु नानक डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग दरबार कल्याण के प्रमुख भाई साहिब श्री जसकीरत सिंग जी के अति विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगा. संस्था के प्रवक्ता जगदीश जज्ञासी के जानकारी अनुसार इस आयोजन में प्रदेश भर से अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश से भी प्रविष्ठियां प्राप्त होती है व समाज के परिवार अपने बच्चों के उपनयन कार्यक्रम में शामिल होते हैं, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य सिंधी पंचायत भवन सिंधी कॉलोनी में आयोजित यह कार्यक्रम आर्य समाज पारम्परिक मंत्रोच्चार विधी विधान से सम्पन्न होगा. प्रविष्ठि के लिए संस्था के डॉ. हेमंत कलवानी, नानक पंजवानी, डॉ. रमेश कलवानी, जगदीश जज्ञासी से संपर्क कर सकते है. उक्त बैठक में लक्ष्मण दयालानी, प्रकाश जज्ञासी, नरेंद्र नागदेव, अशोक हिंदुजा, श्री चंद दयालानी, कन्हैया आहूजा,राजकुमार संतवानी, नरेंद्र गेहानी, भगवान दास, राजकुमार ठारवानी,दयाराम लालवानी, राजकुमार मनसुखानी ,झामनदास के अलावा अनेक सदस्य शामिल थे.

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment