बिलासपुर: (वायरलेस न्यूज) सुबह कोलकत्ता से बिलासपुर आ रही विमान क्रमांक 91763 में बम की सूचना मिली। यह सूचना एलाईस एयर के स्टेशन प्रबंधक द्वारा प्राप्त हुई, जिसके बाद तत्काल बम थ्रेट असेस्मेंट कमिटी (BTAC) का गठन किया गया।
विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद, इसे आईसोलेशन बे में खड़ा किया गया। सभी यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल भवन में लाया गया। इसके बाद बीडीडीएएस टीम ने विमान की संपूर्ण जांच की। जांच के परिणामस्वरूप यह सुनिश्चित किया गया कि विमान में कोई बम नहीं था। जांच प्रक्रिया में समय लगने के कारण, विमान जो पहले प्रयागराज होते हुए दिल्ली जाने वाला था, अब सीधे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। सुरक्षा कारणों से प्रयागराज में सूर्यास्त के बाद विमान लैंडिंग नहीं कर सकता। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा प्रोटोकॉल को और भी सख्त कर दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी संभावित घटना का सामना किया जा सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 26, 2026भद्रा का साया नहीं, इस वर्ष रक्षाबंधन पर बन रहा है दुर्लभ संयोग: ज्योतिषाचार्य पं. आशुतोष शुक्ल
बिलासपुरAugust 26, 2026राखी के धागे के साथ ज्ञान का उपहार—बहनों के लिए कलेक्टर और DIG/SSP ने भेंट की अध्ययन सामग्री, बुके नहीं, बुक भेंट करें” अभियान
छत्तीसगढ़August 26, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी ,बिलासपुर से बेंगलुरु की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती, यात्रियों को होगा लाभ
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी

