*करगी रोड स्टेशन में उत्कल एक्सप्रेस, बेलगहना स्टेशन में दुर्ग–अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस व टेंगनमाड़ा स्टेशन में बिलासपुर–चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस के ठहराव का लोकार्पण माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू द्वारा किया गया |*
बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 28 अक्टूबर 2024)
रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार यात्री सुविधाओं का क्रमिक विकास एवं उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है । इसी संदर्भ में करगी रोड स्टेशन में 18477/18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस, टेंगनमाड़ा स्टेशन में 18257/18258 बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस एवं बेलगहना स्टेशन में 18241/18242 दुर्ग–अम्बिकापुर–दुर्ग एक्सप्रेस एक्सप्रेस का ठहराव की सुविधा आज दिनांक 28 अक्टूबर 2024 से उपलब्ध कराई गई है |
इस सुविधा का लोकार्पण आज श्री तोखन साहू माननीय राज्यमंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के कर कमलों द्वारा किया गया | इस अवसर पर करगी स्टेशन में आयोजित लोकार्पण समारोह में श्री अटल श्रीवास्तव, माननीय विधायक कोटा एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेश कुमार देवांगन, वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह, वरि.मंडल संरक्षा आयुक्त श्री डी एस तोमर सहित अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण तथा भारी संख्या में नागरिक उपस्थित थे ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेश कुमार देवांगन द्वारा प्लांटर से माननीय मंत्री जी सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुये श्री तोखन साहू माननीय राज्यमंत्री आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने कहा कि यह गरिमामय समारोह इस क्षेत्रवासियों के लिए सुखद पल है | इन गाड़ियों के ठहराव की सुविधा के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी तथा माननीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया | उन्होने रेलवे द्वारा किया जा रहे अधोसंरचना विकास, यात्री सुविधा विकास, सुरक्षा तथा संरक्षा विकास कार्य के बारे में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की |
माननीय विधायक श्री अटल श्रीवास्तव ने इस सुविधा के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई व शुभकामनायें दी तथा इसे इस क्षेत्र के लोगों के लिए एक सुखद पल बताया |
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

