*दीप जलाकर मनाएं राज्य स्थापना दिवस : कलेक्टर

बिलासपुर,(वायरलेस न्यूज 30 अक्टूबर ) / कलेक्टर अवनीश शरण ने नागरिकों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि 1 नवंबर 2024 को छत्तीसगढ़ अपने निर्माण के शानदार 24 वर्ष पूर्ण कर गौरवशाली 25 वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है, जो हम सबके लिए गौरव का क्षण है। छत्तीसगढ़ राज्य के इस रजत जयंती वर्ष में प्रवेश एवं राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला बिलासपुर के सभी प्रमुख स्थानों में दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। इसमें आप भी सहभागी बनें और एक दीया छत्तीसगढ़ के नाम जलाकर खुशियां मनाएं। उन्होंने अपील की है कि 1 नवंबर 2024 को आप सभी अपने घरों को दीये से जगमग करें और उत्सव के रूप में मनाएं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान



