*13 वें अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड 2024 प्रतियोगिता का शुभारंभ ।*

बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 02 नवंबर 2024)
आज दिनांक 02 नवंबर 2024 को एन.ई. इंस्टीट्यूट फुटबाल ग्राउंड, बिलासपुर में 13 वाँ अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मुनव्वर खुर्शीद, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेसुब,दक्षिण पुर्व मध्य रेलवे द्वारा विशिष्ट अतिथि श्री मोहम्मद साकिब उपमहानिरीक्षक-सह-मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेसुब,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त,रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा बल सदस्यों की उपस्थिति में 11.10 बजे किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न रेलवे जोन के 15 कॉन्टिजेंट्स के 239 प्रतिभागियों द्वारा परेड प्रस्तुत किया गया। यह प्रतियोगिता 04 नवंबर तक चलेगी एवं इसमें चयनित टीम 16 नवंबर 2024 से दीमापुर, नागालैंड में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

