🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

खुलेआम शराब पीने वालों पर जूटमिल पुलिस एवं खरसिया में जारी है कार्यवाही, कुल 48 व्यक्तियों पर हुआ था एफआईआर

On: March 18, 2021 5:30 PM

रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) खुलेआम शराब पीने वालों पर जूटमिल पुलिस एवं खरसिया में जारी है कार्यवाही, कुल 48 व्यक्तियों पर हुआ था एफआईआर।
कोडातराई और पुरानी बस स्टैंड के पास खुलेआम शराब पीते पकड़े गए 20 व्यक्ति,चौकी जूटमिल में मिली कड़ी फटकार, 05 पर की गई आबकारी एक्ट की कार्यवाही
चक्रधरनगर पुलिस की सट्टा पट्टी लिखने वालों पर कार्रवाई, 4 आरोपियों से सट्टा पट्टी व नकदी की जप्ती ,शहर में फिर खुलेआम शराब पीने वालों पर कार्यवाही को लेकर अभियान चलाया गया । इस दौरान जूटमिल टीआई अमित शुक्ला एवं स्टाफ द्वारा पेट्रोलिंग कर संदिग्धों को चेक किया गया, पेट्रोलिंग *कोड़ातराई एवं पुरानी बस स्टैंड के पास* सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पकड़े गए 20 व्यक्तियों को चौकी लेकर आई, जिनमें 15 नवयुवक एवं नाबालिक थे जिन्हें कड़ी समझाइश के बाद छोड़ा गया है ।
वहीं आज थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अभिनव कांत सिंह व हमराह स्टाफ द्वारा क्षेत्र में सट्टा पट्टी लिखने वालों को प्रतिबंधित करने हेतु कई स्थानों पर छापेमारी किया गया ।
खरसिया शहर के मंगल बाजार के पास शाम के समय रोड़ पर खुलेआम शराब पीने वालों के विरूद्ध चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है । गत दिनों एसपी श्री संतोष सिंह द्वारा खुलेआम शराब पीने वालों के विरूद्ध कार्यवाही को अभियान स्वरूप होली त्यौहार तक किये जाने के निर्देश दिये हैं तथा एसडीओपी को “विशेष कार्यवाही टीम” बनाकर अनुविभाग में ऐसे नशाखोरों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, जिस पर कल दिनांक 16.03.2021 को अनुविभागीय अधिकारी खरसिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सुमत राम साहू, चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम एवं स्टाफ द्वारा अभियान चलाकर कई स्थानों पर से खुले में शराब सेवन कर रहे लोगों को थाना एवं चौकी में बिठाया गया । मंगल बाजार एवं आसपास से 34 व्यक्तियों को खुले में शराब पीते हुये पकड़ा गया है जिन्हें थाना लाया गया जिनमें *28 व्यक्तियों* पर आबकारी एक्ट की धारा 36-च के तहत कार्यवाही की गई है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment