🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नाबालिग बालिका के लापता होने की रिपोर्ट पर हरकत में आयी जूटमिल पुलिस 10 घंटे के भीतर बालिका को पत्थलगांव से लेकर आई

On: March 18, 2021 5:14 PM

*बालिका सौंपी गई परिजनों को, बालिका को भगा ले जाने वाला विधि उल्लंघनकारी बालक पुलिस अभिरक्षा में*….

रायगढ़।दिनांक 17.03.2021 के शाम पुलिस चौकी जुटमिल क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली *15 वर्षीय बालिका* दोपहर बाद से कहीं नजर नहीं आने पर बालिका के पिता बालिका की सहेलियों तथा सगे, संबंधियों में पता लगाये पर बालिका का पता नहीं चला तो शाम को पुलिस चौकी जूटमिल पहुंचकर चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला से मिले और उन्हें बालिका के लापता होने की जानकारी दिये । बालिका के पिता के चेहरे पर चिंता की लकीरें देख चौकी प्रभारी उन्हें फिक्र न करने की बात कहकर कन्ट्रोल रूम के माध्यम से शहर के सभी पेट्रोलिंग, यातायात पाइंट को बालिका का हुलिया बताकर बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, बाजार में पतासाजी करने का पाइंट दिये और एसपी रायगढ़ को नाबालिग के लापता की रिपोर्ट (अप.क्र. 411/2021 धारा 363 भादवि) से अवगत कराये ।

एसपी संतोष सिंह द्वारा चौकी प्रभारी जूटमिल को बालिका के गुम रिपोर्ट को गंभीरता से लेकर उनके परिजनों से पूरी जानकारी निकालने तथा प्रमुख चौंक-चौराहों के CCTV फुटेज, बालिका के मोबाइल नम्बर का करंट लोकेशन लेकर आवश्यकता अनुसार टीम बाहर भेजना हो तो तत्काल रवाना करने के निर्देश दिये । निर्देशों पर चौकी प्रभारी अमित शुक्ला बालिका के परिजन एवं उसकी सहेलियों से पूछताछ किये । परिजन बताये कि कुछ दिनों से बालिका मोबाइल पर कुछ ज्यादा की बात करती थी । बालिका के परिवार का एक परिचित युवक बालिका को मिट्ठूमुडा के पास शाम के समय एक लड़के के साथ देखना बताया । अंजान लड़के के संबंध में बालिका के माता पिता से पूछताछ करने पर जानकारी नहीं होना बताये । बालिका अपना मोबाइल बंद कर रखी थी, उसके लापता होने के पूर्व उस मोबाइल पर कॉल आये एक संदिग्ध नम्बर पर कॉल करने पर मोबाइल धारक कॉल रिसीव नहीं कर रहा था, जिस पर संदेह व्यक्त कर उस मोबाइल का करंट लोकेशन निकाल गया और तत्काल चौकी जूटमिल से प्रधान आरक्षक विजय गोपाल के हमराह पुलिस टीम बालिका की पतासाजी के लिये रवाना किया गया, पुलिस टीम बालिका को *मदनपुर, थाना पत्थलगांव* में मिली । अपह़त बालिका पुलिस टीम को बताई कि दो घंटे पहले ही उसे बाइक पर *एक लड़का* रायगढ़ से लेकर आया है, बालिका एवं उस लड़के को पुलिस टीम रायगढ़ लाई । बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया जिसमें वह बताई कि करीब 6 माह से दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर बातचीत कर रहे हैं, दोनों की जान-पहचान मोबाइल पर रॉग नम्बर कॉल से हुई थी, बातचीत के दौरान पत्थलगांव से कल दिनांक 17.03.2021 के दोपहर वह लड़का बाइक लेकर रायगढ़ आया था और शाम को अपने साथ बाइक पर पत्थलगांव ले गया । बालिका द्वारा उसके साथ कोई गलत काम नहीं होना बताई है । बालिका को उसके माता पिता के सुपुर्द किया गया है, कल उसे चाइल्ड लाइन कॉउसलिंग के लिये पेश किया जावेगा, उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला नाबालिग है, चौकी जूटमिल पुलिस विधि उल्लंघनकारी बालक को अप.क्र. 411/2021 धारा 363 भादवि जोड़ने धारा 366 भादवि में बाल किशोर न्यायालय बोर्ड के समक्ष कल पेश करेगी । चौकी प्रभारी अमित शुक्ला के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक विजय गोपाल, महिला आरक्षक परसीना टोप्पो द्वारा त्वरित कार्यवाही कर बालिका की बरामदगी की गई है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment