रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) दिनांक 18.03.2021 को #थाना पूंजीपथरा के उप निरीक्षक एम.डी. जायसवाल के हमराह सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक गौतम ठाकुर द्वारा ग्राम 220 KV उप केन्द्र गेरवानी से चोरी गये लोहे के एंगल के साथ चार आरोपियों को ग्राम पाली से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार आरोपियों से *70 कि.लो. लोहे का एंगल* का बरामद किया गया है, आरोपियों को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
जानकारी के अनुसार 220 KV उपकेन्द्र गेरवानी में पदस्थ सहायक यंत्री वैभव कुमार उरांव द्वारा दिनांक 15-16.03.2021 की रात्रि उपकेन्द्र में फीडर बनाने के लिये रखे गये लोहे के एंगल को कुछ युवक चोरी कर रहे थे, जिन्हें उपकेन्द्र के गार्ड दौड़ाये तो सभी चोर भाग गये, चेक करने पर करीब 250 kg के एंगल को चोरी कर चोर भाग गये थे, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 114/2021 धारा 379,34 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दरम्यान उप निरीक्षक जायसवाल के हमराह स्टाफ द्वारा आरोपी 1-भुवनेश्वर यादव पिता बंशी यादव 19 साल 2- शाखी धनुवार पिता जोगीराम धनुवार 25 साल 3- दीपक डनसेना पिता श्यामलाल डनसेना 19 साल सभी निवासी ग्राम पाली 4- मंजीत प्रधान पिता कृपाराम प्रधान 26 साल निवासी सरिया हाल मुकाम ग्राम पाली थाना पूंजीपथरा को हिरासत में लेकर उनके मेमोरंडम पर 70 किलो एंगल बरामद किया गया है । आरोपियों द्वारा चोरी में गांव के उमेश और विजय नाम के लड़कों को भी होना बताये हैं, जो घटना के बाद से फरार है, जिनकी पतासाजी की जा रही है । गिरफ्तार चारों आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

