🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दहेज लोभी को मुम्बई से ट्रांजिस्ट रिमांड पर लाई  कोतवाली पुलिस रायगढ़

On: March 18, 2021 3:38 PM

*कोतवाली थाने में महिला उसके पति, सास-ससुर और देवर पर दर्ज कराई है दहेज प्रताड़ना का अपराध*….

रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) रायगढ़ की कोतवाली पुलिस दहेज प्रताड़ना के मुख्य आरोपी *मोहित अग्रवाल निवासी अंधेरी(ई) मुम्बई* को मुम्बई(महाराष्ट्र) से ट्रांजिस्ट रिमांड पर रायगढ़ लाया गया है । आरोपी को कोतवाली पुलिस द्वारा थाना कोतवाली के अप.क्र. 197/2021 धारा 498(A),323 IPC में गिरफ्तार कर जे.एम.एफ.सी. रायगढ़ के न्यायालय पर पेश किया गया है ।

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र की महिला द्वारा दिनांक 11-02-2021 को उसके पति, सास, ससुर एवं देवर पर दहेज की मांग लेकर प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है । महिला बताई कि दिसम्बर 2109 को हिन्दू रिती रिवाज के अनुसार मोहित अग्रवाल के साथ विवाह सम्पन्न हुआ है । परिजन शादी में लगभग 75,00,000 रूपये खर्च करके धुम धाम से विवाह किये थे तथा लगभग दो करोड़ का सामान स्त्रीधन के रूप में ससुराल लेकर गई थी । विवाह के बाद पता चला कि ससुरालवाले दहेज लोभी हैं । मायके से दहेज के रूप में और पैसा की मांग करने लगे, नही दे पाने पर दो-तीन बार मायके और ससुराल मुम्बई में मारपीट किये । पति रायगढ़ आता तो मारपीट कर दबाव बनाता जिससे पिताजी उसे रूपये देते रहे जनवरी 2020 में दबाव डालने पर तुरंत 4,00,000 रू रायगढ से मंगाई । फरवरी 2020 में फिर रूपयों की मांग किये तो पिताजी दूसरे से 3 लाख रूपये दिये । कई बार रूपये लेने के बाद भी ससुराल वाले प्रताडित करना नहीं छोडे और अब वे पांच करोड की मांग करने लगे । पीड़िता किसी प्रकार की काउंसलिंग नही कराना चाहती वैधानिक कार्यवाही कराना चाहती हूं, बताती है । आवेदन पर पर उसके पति सास, ससुर एवं देवर पर अपराध दर्ज किया गया ।

कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर द्वारा उप निरीक्षक अजीब बेक, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ, महिला आरक्षक नीरा पैंकरा को पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये मुम्बई रवाना किया गया । टीम द्वारा पीड़िता की सास, ससुर व देवर को टीम मुम्बई में गिरफ्तार कर न्यायालय आदेश पर जमानत में छोड़ा गया तथा मुख्य आरोपी *मोहित अग्रवाल पिता महेन्द्र अग्रवाल उम्र 30 साल निवासी 1007 नोवा ए आकृति निहारीका काम्पलेक्स साईबाडी अंधेरी (ई) थाना अंधेरी (ई) मुम्बई* को ट्रांजिस्ट रिमांड प्राप्त कर आरोपी को रायगढ़ लाया गया जिसे अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment