सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार ,बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित
दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
श्री बसंत सोनी, श्री एस के मजूमदार मार्गदर्शक होंगे
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का दिनांक 22 अगस्त को बिलासपुर में स्नेह सम्मेलन सम्मान समारोह का आयोजन आर एस एस कार्यालय में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में विशेष रूप से विद्युत कंपनी से मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत्त श्री अनिल व्यास विशेष रूप से उपस्थित रहकर मार्गदर्शन किया ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी साथियों को अंग वस्त्र और अभिनन्दन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया ।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण देवांगन ने संघ की स्थापना की परिस्थितियों की जानकारी देते हुए बताया कि संघ की यात्रा 22 जून 2025 को रायपुर से प्रारम्भ हुआ, संयोग से आज 22 अगस्त 2026 है और हमने बिलासपुर में कदम रखा है । इन 14 माह में 2 प्रदर्शन और एक दिन का धरना प्रदर्शन कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों को बुलंद कर अपने अस्तित्व का आभास शासन और प्रशासन को कराया है । डिस्पेंसरी में आधुनिक लैब मशीन, ई सी जी मशीन उपलब्ध कराया है दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने दबाव बनाया है । पेपर प्रोफॉर्मा पदोन्नति सभी को मिले इसके लिए लगातार दबाव बनाया गया है। ई आई कार्ड सभी के मोबाइल पर उपलब्ध कराया है । डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में ऑन लाइन जीवन प्रमाण की सुविधा प्रारम्भ हुआ है । पदोन्नति आदेश में गलती के लिए मांगे जाने वाले शपथ पत्र को वापस लेने पर प्रबंधन को बाध्य किया है । और भी ऐसी समस्याएं है जिस पर हम लगातार कार्य कर रहे है।
बैठक को श्री पी आर साहू, महामंत्री, श्री संजय चौधरी, रायपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष शंकर नायडु, क्षेत्रीय सचिव, संतोष दुबे संस्थापक सदस्य, श्री शिशिर मजूमदार संगठन मंत्री, श्री संतोष शर्मा ने भी संबोधित कर सेवानिवृत्त जनों के सम्बन्ध में चर्चा की ।
अंतिम सत्र में महामंत्री श्री पी आर साहू के निदेशन में बिलासपुर क्षेत्रीय शाखा का सर्व सम्मति से गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष श्री दिनेश बाजपेयी, उपाध्यक्ष श्री सतीश शुक्ला, श्रीमती सुमन चतुर्वेदी, श्री के पी शुक्ला, श्री प्रशांत तिवारी, सचिव श्री संतोष शर्मा, संगठन सचिव श्री बद्री नारायण देवांगन और श्री जे पी देवांगन, सह सचिव श्रीमती शिरोमणि, श्रीमती तरुणा बिल्लौरे , श्री राजेंद्र शर्मा, श्री सलीम खान, कोषाध्यक्ष श्री ईश्वर राव, प्रचार सचिव श्री रामबाबू गंधर्व बनाए गए । यह इकाई आगामी समय में विस्तारित कर सकेगी ।
बैठक संयोजक श्री बद्री नारायण देवांगन ने आभार प्रदर्शन कर बैठक समाप्ति की घोषणा की ।।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था


