
जिला संयोजक अरुण शर्मा ने जारी की पदाधिकारियों की सूची, श्याम बिहारी जायसवाल और चंपा देवी पावले की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी

मनेन्द्रगढ़। (प्रशांत कुमार तिवारी वायरलेस न्यूज) भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार करते हुए जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में अमित भोजवानी को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण शर्मा द्वारा पदाधिकारियों की सूची जारी की गई जिसमें मनेन्द्रगढ़ के अमित भोजवानी को जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। यह नियुक्ति स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले की अनुशंसा पर की गई है।

नई नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अमित भोजवानी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे। उनके अनुभव और सक्रियता से एनजीओ प्रकोष्ठ की गतिविधियों को गति मिलने के साथ ही संगठनात्मक कार्यों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।
जिला कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर अमित भोजवानी ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले और जिला संयोजक अरुण शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है वह उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे साथ ही एनजीओ प्रकोष्ठ को जिले में और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के लिये निरंतर प्रयास करेंगे।
भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण शर्मा ने अमित भोजवानी को नई जिम्मेदारी के लिये शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए प्रकोष्ठ की गतिविधियों को और प्रभावी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार और जनसेवा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी पदाधिकारी मिलकर कार्य करेंगे। अमित भोजवानी की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश

