🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

On: August 24, 2026 12:50 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)बिलासपुर जिले तखतपुर क्षेत्र में बाघ का हमला ,लक्ष्मण डोंगरी के पास हुआ हमला  सामने आई है।अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में आता है फॉरेस्ट बीट आरए-98 क्षेत्र जो प्रतिबंधित फारेस्ट के अंतर्गत आता है। घटना स्थल, जोगीपुर जंगल में बाघिन के हमले से 25 वर्षीय युवक धरम दास घृतलहरे की मौके पर ही मौत हो गई है आज सुबह में जंगल लकड़ी काटने गया हुआ था तभी उसकी मुलाकात बाघिन से हुई। बाघ के हमले से धरम की निकली चीख ,गांव के अन्य लोग भी थे साथ ,लोगो का शोर सुनकर भागा हमलावर बाघ वैसे इस घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक इस क्षेत्र को ज्यादातर लकड़ी चोरी में लिप्त रहते है इसी के चलते धरम दास जंगल के फॉरेस्ट बीट आरए-98 क्षेत्र जो प्रतिबंधित फारेस्ट के अंतर्गत आता है। सुबह में जंगल लकड़ी काटने गया था तभी इसी दौरान अचानक शेरनी ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शेरनी ने युवक की गर्दन पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के बाद वन्यजीव ने शव को भी नुकसान पहुंचाया।
घटना के बाद सबसे बड़ी चिंता यह है कि शेरनी अपने शावक के साथ घटनास्थल के आसपास मौजूद बताई जा रही है। इसके चलते वन अमला ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी गई है।

सूचना मिलते ही जुनापारा पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। वहीं वन विभाग की टीम भी क्षेत्र का जायजा लेकर स्थिति पर नजर रख रही है। फिलहाल ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल से दूर रहने की सलाह दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा लिया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment