खाद्य सुरक्षा अभियान में बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई, 19 फर्मों का निरीक्षण
102 किलो बर्फी मिक्स सीज, करीब 15 किलो बर्फी नष्ट; दो फर्मों पर लाइसेंस-पंजीयन निलंबन की कार्रवाई
बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज) जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे “बने खाबो-बने रहिबो 2.0” अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जनजागरूकता अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है।
अभियान के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले में 19 फर्मों का निरीक्षण किया। इस दौरान 15 विधिक नमूने और 4 निगरानी नमूने लिए गए। खाद्य पदार्थों का अस्वास्थ्यकर एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में निर्माण पाए जाने पर श्रीराम स्वीट्स, नगपुरा, सिरगिट्टी, बिलासपुर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। वहीं प्रबल फूड प्रोडक्ट, दुलानी, ढेका, मस्तूरी, बिलासपुर का पंजीयन भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर फर्म को बंद कराया गया।
कार्रवाई के दौरान पवन ट्रेडर्स, व्यापार विहार से 102 किलोग्राम श्री बर्फी-मिक्स सीज किया गया तथा मिथ्याछाप का प्रकरण तैयार किया गया। वहीं श्रीराम स्वीट्स, नगपुरा, सिरगिट्टी से लगभग 15 किलोग्राम बर्फी को नष्ट कराया गया।
इसी क्रम में कमलेश जनरल स्टोर, रानीगांव, बिलासपुर से शिव गंगा नमकीन का नमूना लेकर उस पर किए गए misleading claim के आधार पर नोटिस जारी किया गया। 14 अगस्त 2026 को मद्रासी रेस्टोरेंट, बिलासपुर में खाद्य पदार्थों का निर्माण अस्वास्थ्यकर एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में पाए जाने पर लाइसेंस निलंबित किया गया।
त्योहारी सीजन में भी जारी रहेगी कार्रवाई
विभाग ने आमजन से अपील की है कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय लेबल अवश्य पढ़ें, अत्यधिक रंगीन खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें और खाद्य पदार्थों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में ही ग्रहण करें। खाद्य कारोबारियों को भी खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा उसके नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार त्योहारी सीजन को देखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई अभिहित अधिकारी श्री आर.आर. देवांगन, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री खीरसागर पटेल तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों सुश्री अविशा मरावी और श्री प्रतीक तिवारी की टीम द्वारा की गई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले,कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई
छत्तीसगढ़August 24, 2026NH-43 किनारे पोल्ट्री फार्म से दुर्गंध और प्रदूषण का आरोप, सरपंच ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग


