धन गुरु नानक दरबार का आयोजन: आज से प्रभात फेरी निकाली गई
——————————
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) प्रतिवर्षानुसार अनुसार इस वर्ष भी धन धन श्री गुरु नानक देव जी के 555 वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष में डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग धन गुरु नानक दरबार सिंधी कॉलोनी द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है.दरबार के प्रमुख भाई साहब मूलचंद नारवानी ने बताया कि 9 नवम्बर से प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे दरबार साहिब सिंधी कॉलोनी से नगर के अनेक क्षेत्र से प्रभात फेरी का भ्रमण करवाया जाएगा जो पूरे सप्ताह 15 नवंबर तक चलेगा जो श्री गुरु नानक देव जी के 555 जयंती के शुभ अवसर पर समापन होगा दरबार के सेवादारी डा.हेमंत कलवानी ने जानकारी देते बताया किआज प्रभात फेरी दरबार साहिब से आरंभ होकर स्मार्ट रोड होकर वापस दरबार साहिब आई,कल प्रभात फेरी दरबार साहिब से आरंभ होकर राजेन्द्र नगर ,बजाज परिवार चौक, जेल रोड, मध्य नगरी, तेलीपारा, कश्यप कालोनी से पुराना बस स्टैंड भारत होजियरी के पास समाप्त होगी, इसके पश्चात अन्य दिनों में नगर के अनेक क्षेत्रों सुरेश वाधवानी के घर, गोदणीधाम ,राजीव गांधी चौक, वेयर हाउस, मसानगंज, जरहाभाटा, रोहिणी विहार, प्रियदर्शीनी नगर, मगरपारा, बलराम टॉकीज ,नेहरू नगर, राजेंद्र नगर ,सरकंडा आदि अनेक प्रमुख क्षेत्र में प्रभात फेरी का भ्रमण किया जाएगा उन्होंने बताया की इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विचार विमर्श हेतु नगर के वार्ड पंचायत के अध्यक्ष गण के साथ एक बैठक आयोजित की गई थी जिसमें समाज के सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष,सभी पंचायतों केअध्यक्ष जनों ने प्रभात फेरी का जोर-शोर से हर्षोल्लास के साथ स्वागत, सम्मान करने का निर्णय लिया गया.इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू मूलचंदानी, डा. हेमंत कलवानी,पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, प्रकाश जज्ञासी, नानक पंजवानी, राजकुमार कलवानी , राजू धामेचा, जगदीश सुखीजा, चंदू मोटवानी, गंगाराम सुखीजा,नरेश मेहरचंदानी, भोजराज नरवानी, मेघराज नारा, अशोक जज्ञासी, जगदीश जज्ञासी, सुरेश माधवानी, अशोक मतलानी, विकास बजाज, अनीता नारवानी, पलक हर्जपाल, कंचन रोहरा, पलक माखीजा, ज्योति हिंदूजा,राखी ईदनानी, वर्षा सुखीजा, कशिश जेसवानी, अमृता लालचंदानी,गंगाराम सुखीजा, बलराम रामानी, रमेश भागवानी पिंकी नागवानी ,डा.हुदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, अविनाश हिंदूजा साहिल,यश मतलानी,हारविल, बादल, सुमित,रोशन, राहुल रोहरा एवं अनेक सेवा धारी सक्रिय है
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.2759 वर्षीय डॉ रंजीत सिंह पावर 35 कि मी. मैराथन कोटा से बिलासपुर तक की कंपनी गार्डन में नागरिकों ने गर्म जोशी स्वागत की
Uncategorized2026.03.27डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त, पेट्रोल पर ₹10 की कटौती—केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत* *मुख्यमंत्री ने कहा—140 करोड़ नागरिकों को सीधी राहत देने वाला ऐतिहासिक निर्णय, प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का परिचायक*
Uncategorized2026.03.25खनिजो के अवैध उत्खनन व परिवहन पर 1 जे सी बी 3 हाइवा व 10 ट्रेक्टर ट्राली कुल 14 वाहन जप्त*
Uncategorized2026.03.24रेलवे सुरक्षा बल, दपूमरे. द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से रायपुर में “मानव तस्करी रोधी जागरूकता” पर कार्यशाला का आयोजन


