जगदलपुर 21सितंबर 2020 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / बस्तर के पत्रकारों ने कोरोना वॉरियर्स की तरह सुरक्षा और जोखिम कवच देने की मांग शासन से की इस सबंध में आज स्थानीय पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा,पत्रकारों ने पत्र का माध्यम से कहा है की राज्य में दो सक्रिय पत्रकारों का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो चुकाहै और अनेक पत्रकार कर्तव्य निर्वहन करते हुए संक्रमण की चपेट में हैं.अब भीनिरंतर खतरा बना हुआ है.बस्तर के पत्रकार भी विषम परिस्थतियो में काम कररहे है ,ख़ास कर नक्सल इलाकों में,बस्तर का पत्रकार मार्च महीने से ही कोरोनासंक्रमण के रोकथाम के लिये प्रचार प्रसार करने के काम में जुटा है.ऐसे में पत्रकारों का स्वास्थ्य बीमा कराने तथा विशेष रूप से कोरोनाकाल में कोरोना वॉरियर्स की तरह सुरक्षा और जोखिम कवच उपलब्ध कराने की आवश्यकता समझी जा रही है.बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष एस करीमउद्दीन ने कहा की पत्रकार साथी स्वास्थ्य, सफाई और पुलिस अमले की तरह कोरोना से जंग लड़नेमें समाज, शासन और प्रशासन के साथसक्रिय भागीदारी निभा रहे रहे हैं.अतः यह परम आवश्यक हो गया है कि पत्रकारों को तत्कालप्रभाव से कोरोना वॉरियर्स घोषित कर उन्हें जोखिम सुरक्षा प्रदान की जाए श्री करीमुद्दीन ने कहा की पत्रकारों केलिये 50 लाख का स्वास्थ्य बीमा तथा कोरोना से मृत्यु परन्यूनतम 50 लाख की क्षतिपूर्तिउनके आश्रित को दी जाने पर पहल की जानी चाहिए,ज्ञापन के दौरान एस करीमुद्दीन,सुधीर जैन,राजेन्द्र तिवारी,मनीष गुप्ता,नरेश कुशवाहा सत्यनारायण पाठक,रवि दुबे,राकेश पांडे,अनुराग शुक्ला,महेंद्र विश्वकर्मा ,धर्मेंद्र महापात्र,संतोष वर्मा श्रीनिवास रथ, अजय श्रीवास्तव,कमलेश बघेल,श्रीनिवास नायडू,इमरान नेवी,सुब्बा राव,रविश राज परमार,सुभाष रतनपाल,सोहेल रजा,एंथोनी राम,आकाश मिश्रा,गजेंद्र सिंह ठाकुर,विकास तिवारी,अशोक नायडू,कृष्णा झा,बासकी ठाकुर सरूपराज दास,संतोष ठाकुर सोमेश देवांगन,कार्तिक,करमजीत कौर सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

