अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नुवाखाई पर्व पर स्थानीय अवकाश दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव के प्रति आभार जताया विधायक पुरंदर मिश्रा ने

On: November 12, 2024 6:19 PM
Follow Us:

रायपुर।(वायरलेस न्यूज) भारतीय जनता पार्टी के विधायक (रायपुर उत्तर) पुरंदर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा ऋषि पंचमी को नुआखाई के दिन हर वर्ष छत्तीसगढ़ के उत्कल बहुल जिलों में स्थानीय अवकाश घोषित करने के लिए जिला कलेक्टर्स को निर्देशित करने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री मिश्रा ने मंगलवार को अपनी प्रेस ब्रीफ में पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि प्रदेश के शेष जिलों में नुआखाई पर्व पूर्ववत ऐच्छिक अवकाश के रूप में सूचित रहेगा।
भाजपा विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि पिछले अगस्त माह में इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री साय को उन्होंने (स्वयं श्री मिश्रा ने) छत्तीसगढ़ प्रदेश उड़िया समाज द्वारा प्रस्तुत आवेदन के साथ पत्र लिखकर नुआखाई पर्व पर शासकीय अवकाश घोषित करने के लिए निवेदन किया था। छत्तीसगढ़ एक उड़िया भाषा-भाषी बहुल प्रदेश है एवं उडिया समाज अनादिकाल से अपनी अभिन्न संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों को संवर्धित और संरक्षित करने के लिए जाना जाता है। श्री मिश्रा ने कहा कि नुआखाई पर्व उड़िया समाज का परंपरागत प्रमुख लोक त्यौहार है। यह पर्व नई फसल के आगमन खुशी में उड़िया समाज बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाता है। इस दिन नई फसल से भोग बनाकर कई प्रकार के व्यजंनों के साथ छत्तीसगढ़ के लोग अपने ईष्ट देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करते है एवं परंपरागत रूप से किसानों का आभार व्यक्त करते हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ प्रदेश उड़िया समाज द्वारा शासकीय अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया गया था। श्री मिश्रा ने इसी आवेदन के साथ एक पत्र लिखकर मुख्यमंत्री श्री साय को नुआखाई तिहार पर छत्तसगढ़ में शासकीय अवकाश घोषित करने का निवेदन किया था, जिसे स्वीकार करते हुए प्रदेश शासन ने हर वर्ष छत्तीसगढ़ के उत्कल बहुल जिलों में स्थानीय अवकाश घोषित करने के लिए जिला कलेक्टर्स को निर्देशित किया है। उल्लेखनीय है कि ओड़िशा प्रदेश के सीमावर्ती होने के कारण प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, महासमुंद और रायगढ़ जिले उत्कल बहुल जिले हैं।
भाजपा विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में समाज के जशपुर से लेकर सरगुजा तथा सराईपाली से लेकर जगदलपुर तक 24 विभिन्न समुदाय के लोग निवासरत हैं। प्रदेश के 10 जिले, 32 विधानसभा क्षेत्र में निवासरत 35 लाख उड़ियाभाषी प्रसिद्ध एवं महत्वपूर्ण पर्व ऋषि पंचमी नुआखाई के पवित्र अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में “स्थानीय अवकाश” की घोषणा से आनंदित एवं हर्षोल्लासित हैं। पूर्व में उक्त अवसर पर ऐच्छिक अवकाश घोषित था। श्री मिश्रा ने मंगलकामना की कि भगवान श्री जगन्नाथ जी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त निवासी खुशहाल एवं आनंदित रहें, प्रदेश में शांति, अमन-चैन बना रहे एवं राज्य निरंतर उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर हो। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा के प्रति छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त उडियाभाषी की ओर से श्री मिश्रा ने हृदय से आभार व्यक्त किया है। इस दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी उपस्थित रहे

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment