*उप मुख्यमंत्री ने सात दिवसीय स्वदेशी मेले का किया शुभारंभ*

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 15 नवंबर 2024/) उप मुख्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने साइंस कॉलेज मैदान में स्वदेशी मिले का शुभारंभ किया। स्वदेशी जागरण मंच के सौजन्य से आयोजित यह मेला 21नवंबर तक चलेगा ।श्री साव व अतिथियों ने मां भारती, सरस्वती माता और भगवान बिरसा मुंडा की

छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि स्वदेशी चीजों के सतत उपयोग से जहां देश मजबूत होगा वहीं देश के लोगों में आत्म निर्भरता और स्वाभिमान की भावना वा विकसित होगी। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा स्वदेश निर्मित चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। समारोह की अध्यक्षता विधायक अमर अग्रवाल ने की। विशेष अतिथि के रूप में विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर रामशरण यादव उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री साव ने कहा कि स्वदेशी का विचार हमारे लिए कोई नई बात नहीं है । सैकड़ों वर्षों से हम स्वदेशी का इस्तेमाल करते आए हैं । इस स्वदेश विचार को हमने पूरी दुनिया को दिया है। हमने बहुत सारी चीजें दुनिया को दिया है, लिया कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि हमने विश्व को आयुर्वेद,शून्य, शल्य चिकित्सा और वेद का ज्ञान दिया है। इसीलिए हमारा देश सनातन काल में सोने की चिड़िया कहा जाता रहा ।उन्होंने कहा कि मुगलों और अंग्रेजों के शासनकाल में हमें अपने चीजों से दूर कर हीनभावना भर दी गई। हमारी विरासत और मान बिंदुओं पर चोट किया गया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान स्वदेशी आंदोलन को नई दिशा दी। स्वदेशी का सम्मान हमारे स्वावलंबन की साथ-साथ आत्मनिर्भरता से ही है। इससे देश की आर्थिक बुनियाद मजबूत होती है ।उन्होंने सभी लोगों को अपने जीवन में स्वदेशी चीजों का इस्तेमाल करने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक हम अग्रवाल ने कहा कि आज हर देश कई तरह के वैश्विक संधियों से जुड़ा हुआ है। हम कानून के तहत दूसरे देशों के चीजों को पर बंदिश नहीं लगा सकते। कानून किसी व्यक्ति को अपने सामान को जोर जबरन उपयोग की इजाजत नहीं देता। इसलिए हम जागरुक बनें और अपने देश में निर्मित सामानों का इस्तेमाल करें। इससे हमारा देश हित भी जुड़ा हुआ है और बड़ी जनसंख्या को रोजगार भी उपलब्ध करा पाएंगे। उन्होंने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी ने देश में स्वदेशी आंदोलन को बढ़ाने के लिए संगठित प्रयास किया। हम सबको उनके इस आंदोलन में सहभागिता निभाना चाहिए। और यह केवल कहने से नहीं बल्कि स्वदेशी चीजों के निरंतर उपयोग से संभव होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की जो विचार दिए हैं, उनके कारण देश आज विश्व में 5 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन पाया है। अगले पांच साल में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेंगे। समारोह को विशेष अतिथि श्री सुशांत शुक्ला, महापौर रामशरण यादव और स्वदेशी जागरण मंच के सह विचार प्रमुख प्रो. राघवेंद्र प्रताप सिंह चंदेल ने भी संबोधित किया। सभी ने स्वदेशी चिंतन और देश में बने वस्तुओं के उपयोग की वकालत की। स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों और योग व्यायाम का प्रदर्शन भी किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

