बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज 16 नवंबर 24 ) साइंस कॉलेज मैदान मेें सात दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन कियागे गया है।

स्वदेशी जागरण मंच के सौजन्य से आयोजित इस मेले के दूसरे दिन शनिवार को शिशु वेशभूषा एवं जूनियर वाइस ऑफ बिलासपुर प्रतियोगिता आयोजित की गई। शिशु वेशभूषा में बच्चों ने अरपा, भगवान हनुमान, शंकर सहित अन्य वेश में रचनात्मक संदेश दिए एवं उसे जीवन में फॉलों कर शहर को सुंदर बनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान हनुमान की पूजा कर किया गया। इसके बाद प्रतियोगिता प्रभारी किरण मेहता, शोभा कश्यप, लता गुप्ता, मीना गोस्वामी के नेतृत्व में शिशु वेशभूषा प्रतियोगिता आरंभ हुई। इसमें प्रतिभागी बच्चों ने विभिन्न वेश में आकर सकारात्मक संदेश दिए। नन्हों द्वारा पर्यावरण प्रदूषण, यातायात नियमों के उलंघन को लेकर जताई गई चिंता से उपस्थित सभी लोग भाव विभोर हो गए। प्रतिभागी नव्या बसंत मां काली, अंजिका अग्रवाल आज की नारी, लविंग गोस्वामी पुलिस अफसर, आव्या अग्रवाल जोकर, पावन्या अग्रवाल मैगी, नित्या कैवर्त्य पंजाबी कुड़ी, सान्वी पाटनवार फौजी, अनमेष बोस कान्हा, अभिव्यक्ति जायसवाल ब्रिंजल, एमडी कैफ किंग, अनुराग शुक्ला बिरसा मुंडा, जियाना कांत छत्तीसगढ़ महतारी की वेश में रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीता श्रीवास्तव, अरूणा दीक्षित, किरण मेहता, शोभा कश्यप, मीनाक्षी बोबर्डे, मीना गोस्वामी, किरण सिंह, जूही वर्मा, चंचल कुशवाहा, सौम्या शुक्ला, आशा निर्मलकर का सहयोग रहा। निर्णायक की भूमिका में उषा किरण बाजपेई, पदमा देवांगन व मधु निशा सिंह रहीं। कार्यक्रम का संचालन सुनीता मानिकपुरी ने किया।
अरपा को प्रदूषित होने से बचाने करें उपाय
शिशु वेशभूषा की नन्ही प्रतिभागी 6 वर्षीय अद्विका यादव अरपा के वेश में शहर की जीवन दायिनी अरपा की बदहाली पर चिंता जताई और कहा कि कचरा, बॉटल, प्लास्टिक फेंक कर एवं गंदा पानी बहा कर निरंतर मुझे प्रदूषित किया जा रहा है। यह भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। समय रहते उसे प्रदूषित होने से बचा लें। अरपा को स्वच्छ रखने शीघ्र कोई उपाय सोचें।
प्रतिभागी लक्ष्य कैवर्त सिग्नल के वेश में यातायात नियमों का पालन करने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना से लोगों को बचाने शहर के चौक-चौराहों में लाल, हरी बत्ती का सिग्नल लगाया गया है। इसका पालन करना हम सभी अपना कर्त्तव्य समझें। ऐसे मेें हम स्वयं दुर्घटना के शिकार होने से बचेंगे और दूसरों को भी बचा सकेंगे।
प्रतिभागी शिवांश मौर्य अंजनी पुत्र हनुमान की वेश में बिना देखे ओरल पूरे हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं अक्षत मौर्य ने भगवान शंकर के वेश में धारा प्रवाह शिव तांडव स्तोत्र सुनाया। इससे पूरा माहौल हनुमानमय व शिवमय हो गया। उपस्थित सभी लोगों ने इन बच्चों के इस प्रयास को सराहनीय बताया।
करेंगे राम राज्य की स्थापना
प्रतिभागी ढाई साल के नील गुप्ता ने राम के वेश में अपना संदेश दिया कि अपने देश में राम राज्य की स्थापना करेंगे और रावण को मार गिराएंगे। हम सभी को मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के चरित्र का अनुशरण करना चाहिए।
बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
*जूनियर वाइस ऑफ बिलासपुर प्रतियोगिता* आयोजित की गई।
जिसमे राशि जायसवाल
श्रेया दुबे
अमोल शुक्ला
स्वास्तिका झा
मिहिरा जैन सहित
लगभग 25 बच्चों उत्साह से भाग लेकर फिल्मी, भक्तिपूर्ण व देशभक्ति पूर्ण गीत गाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस आयोजन के लिए 14 नवंबर को सांइस कॉलेज मैदान में ही युगल शर्मा, तुषार पानसे ने ऑडिशन लिया था। इसमें चयनित बच्चों ने आज शाम स्वदेशी मेले के मंच से अपनी प्रस्तुति दी। वॉइस ऑफ बिलासपुर प्रतियोगिता के निर्णायक गणेश मेहता प्रोड्यूसर डायरेक्टर बॉलीवुड,
मोना आंनद तथा संचालन अंकिता मेहता ने किया।
*कई तरह के स्टाल*
मेले में कपड़े, स्वेटर, जींस, जरकीन, खिलौने, फर्नीचर, गिफ्ट आयटम सहित कई तरह के स्टाल लगाए गए हैं। झूले आकर्षण के केंद्र हैं। इसका आनंद लेने बच्चे मेला पहुंचने लगे हैं।
कल होगी रंग भरो व चित्रकला स्पर्धा
रविवार 17 नवंबर को रंग भरो स्पर्धा दोपहर 12 बजे व चित्रकला स्पर्धा दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी। दोनों स्पर्धा दो-दो वर्गो में होगी। रंग भरो वर्ग अ में कक्षा पहली, वर्ग ब में कक्षा दूसरी से कक्षा चौथी एवं चित्रकला वर्ग अ मेें कक्षा 5 वीं से 8 वीं, वर्ग ब में कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के बच्चे भाग ले सकेंगे।
आज शाम को
अवनीश शरण कलेक्टर बिलासपुर
रजनीश सिंह जी
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर
संदीप अग्रवाल
मुख्य कार्यपालक अधिकारी
जिला पंचायत बिलासपुर ने अपना बहुमुल्य समय स्वदेशी मेले के आतिथ्य को स्वीकार किया तथा मेले का अवलोकन भी किया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

