🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अंतर महाविद्यालयीन क्रिकेट स्पर्धा में चौकसे इंजीनियरिंग ने जीईसी को सेमी फाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश किया, रविवार को फाइनल मुकाबला एलसीआईटी से

On: November 16, 2024 5:16 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 16 नवंबर 24) ) चौकसे इंजियरिंग के विद्यार्थियों के हरफन मौला प्रदर्शन से फाइनल में प्रवेश किया।

छत्तीसगढ स्वामी विवेकानंद तकनीकी वि. विद्यालय भिलाई जॉन क्रमांक 3 के अंतर्गत आने वाली संस्थाओं के लिए अंतर महाविद्यालयीन क्रिकेट (लेदर बाल) पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज के क्रिकेट स्टेडियम में की जा रही है। इसके अन्तर्गत द्वितीय सेमी फाइनल मुकाबला मेज़बान चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज के विरुद्ध जीईसी कोनी के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर जी ई सी की टीम ने चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 123 रनो का लक्ष्य जी ई सी के समक्ष रखा। दीपक गोप ने सर्वाधिक 42 रन , दीप ने 20, ओम ने 22 रनो का योगदान दिया। जी ई सी की टीम निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी परंतु चौकसे इंजीनियरिंग की कसी और अनुशासित गेंदबाजी के कारण जी ई सी की कोई भी बल्लेबाज प्रभावी बल्लेबाजी नही कर पाए और चौकसे के सामने घुटने टेक दिए।
चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से अनवर हुसैन ने 3,प्रशांत ने 3 ,दीप सिंह ने 2 विकेट लिया, कल रविवार को फाइनल मुकाबला एल सी आई टी से खेला जाएगा।
खिलाड़ियों एव टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए चौकसे ग्रुप आफ कालेज के प्रबंध निदेशक डा आशीष जायसवाल ओ एस डी शरद कुमार कौशिक ,समस्त प्राचार्य, प्रशासनिक अधिकारी डा नितिन जैन , क्रीड़ा अधिकारी डा एम एस शाहिद ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment