*बिलासपुर-कटनी रेल खण्ड के खोंगसरा-भनवारटंक सेक्शन में रेल यातायात बहाल*
बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 27 नवंबर, 2024)
कल दिनांक 26 नवम्बर’ 2024 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर खोंगसरा एवं भनवारटंक स्टेशनों के मध्य एक मालगाड़ी के कुछ वैगनों का अप लाइन में पटरी से उतरने की घटना की वजह से खोंगसरा-भनवारटंक सेक्शन में बाधित रेल यातायात को बहाल किया गया है । इस मार्ग पर डाउन लाइन में सुधार कार्य पुरा कर आज दिनांक 27 नवंबर’ 2024 को सायं 16.15 बजे डाउन लाइन को फिट दिया गया है एवं डाउन लाइन से अप एवं डाउन दोनों दिशाओं की रेल यातायात को संचालित किया जा रहा है । अप लाइन में रेस्टोरेशन एवं सुधार कार्य जारी है एवं इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा ।
********
*रेल संरक्षा आयुक्त करेंगे भनवारटंक मालगाड़ी दुर्घटना की जांच |*
दिनांक 26 नवम्बर 2024 को बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-अनूपपुर खंड के भनवारटंक में सुपर लांग हाल मालगाड़ी सं N/PCMC & N/TSWS के दुर्घटनाग्रस्त होने के संबंध में श्री बी के मिश्रा, रेल संरक्षा आयुक्त (नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन), दक्षिण पूर्व सर्किल, कोलकाता दिनांक 29.11.2024 को 10 बजे से (इंडियन रेलवे एक्ट 1989, के सेक्शन 113 के अंतर्गत) एक वैधानिक जांच आयोजित करेंगे | यह जांच मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर कार्यालय में जांच समाप्त होने तक जारी रहेगी |
इस दुर्घटना एवं इससे संबंधित मामले के बारे में जानकारी रखने वाले तथा साक्ष्य प्रदान करने के इच्छुक कोई भी व्यक्ति जांच की तारीख को उपरोक्त स्थान पर साक्ष्य प्रदान कर सकते हैं अथवा रेल संरक्षा आयुक्त, दक्षिण पूर्व सर्किल, 14 स्ट्रांड रोड़, 12 वां तल, कोलकाता, 700001 को निम्न पते पर व ईमेल-crssec@gmail.com पर सूचित कर सकते हैं |
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधNovember 3, 2026शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
बिलासपुरNovember 3, 2026साहित्यकार एवं उपन्यासकार केशव शुक्ला की कृतियों का गरिमामय लोकार्पण,साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, सामाजिक चेतना जागृत करने का माध्यम नहीं : डॉ विनय पाठक
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन

