🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ई॰वी॰एम॰ पर अमित जोगी ने उठाया सवाल, ई॰वी॰एम॰ को लेकर अमित जोगी का बड़ा बयान,*

On: November 29, 2024 5:12 PM

*ई॰वी॰एम॰ के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की माँग – अमित*

रायपुर, छत्तीसगढ़, (वायरलेस न्यूज) दिनांक 29.11.2024। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे के बाद अब छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने भी ई॰वी॰एम॰ पर सवाल उठाया है। आज उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट करते हुए कहा JCCJ की कोर कमिटी ने निर्णय लिया है कि “जब तक भारत में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के माध्यम से चुनाव कराये जाएँगे, तब तक वो सभी ग़ैर-एनडीए राजनीतिक दलों से ऐसे सभी चुनावों का सिधे बहिष्कार करने का आह्वान करेगी।”

अमित जोगी ने कहा भारत के संविधान में प्रजातांत्रिक प्रक्रिया में देश के मतदाताओं का पुनः विश्वास स्थापित करने हेतु बैलट पेपर से चुनाव कराने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment