केवाईसी के बाद भी राशन कार्ड से विलोपित हो रहे सदस्यों के नाम
कांगे्रस नेता शाखा यादव ने खाद्य विभाग से की जांच की मांग
रायगढ़। (वायरलेस न्यूज) जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव ने बताया कि बहुत से राशन कार्डों से सदस्यों के नाम विलोपित हो गए हैं,जबकि उनके परिवार के द्वारा सदस्यों का केवाईसी की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है। इस प्रकार से राशनकार्ड धारकों के सदस्यों के नाम विलोपित होने के कारण शहर के सभी वार्डों में आम जनता को काफी कठिनाइयों व परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राशन कार्ड नवीनीकरण करते समय व्यापक प्रचार न होने के कारण भी हजारों की संख्या में कार्ड नवीनीकृत नहीं हुए हैं।
श्री यादव ने आगे कहा कि राशन कार्ड से सदस्यों के नाम विलोपित होने की समस्या को दूर करने के लिए संबंधित खाद्य विभाग को तत्काल उन लोगों के नाम जोड़ने चाहिए जिनका केवाईसी हो चुका है। इससे उन लोगों को राशन कार्ड से राशन प्राप्त होने में मदद मिलेगी। वहीं जिन लोगों के कार्ड किसी भी वजह से नवीनीकृत नहीं हो पाए हैं उसे व्यापक प्रचार प्रसार की कमी मानते हुए पुनः कुछ दिनों के लिए नवीनीकरण की प्रक्रिया विभाग प्रारंभ करे।
शाखा यादव ने यह भी कहा कि यह खाद्य विभाग की महती जिम्मेदारी है कि वह केवाईसी के बावजूद विलोपित हुए सदस्यों के नाम राशनकार्ड में जोड़े व नवीनीकरण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए त्वरित कदम उठाए ताकि राशन कार्ड धरकों को मिलने वाली खाद्य आपूर्ति की सहूलियत यथा समय सुलभता से मिल सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

