🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ में धर्मांतरण पर बवाल, मकान में चल रही थी सभा मौके पर पहुंचे हिंदु संगठन, पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया

On: December 8, 2024 6:28 PM

रायगढ़ में धर्मांतरण पर बवाल, मकान में चल रही थी सभा
मौके पर पहुंचे हिंदु संगठन, पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया

रायगढ़।(वायरलेस न्यूज) शहर से लगे ग्राम कोसमनारा के कलारमुडा गांव रविवार की सुबह धर्मांतरण का मामला सामने आया है। कोसमनारा के एक मकान में प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद हिन्दू संगठन के पदाधिकारी कोसमनारा पंहुचे। यहां पर प्रार्थना सभा के माध्यम से हिन्दुओं का धर्मांतरण कराने की जानकारी आस पास के लोगों द्वारा दी गई।
जिसके बाद उन्होंने मकान के सामने जय श्री राम का नारा लगाते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतरा रोड थाना की टीम मौके पर पहुंच कर मकान में दबिश दी। जहां 50 से 60 महिला पुरुष मौजूद थे। सभा में मसीही साहित्य व अन्य साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने सभा करा रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment