🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बड़ी कार्यवाही: रेल सुरक्षा बल, और राजकीय रेल पुलिस ने 2 करोड़ से अधिक का प्रतिबंधित मॉल किया जब्त

On: December 16, 2024 1:32 PM

*रक्सौल में पकड़ा गया 2 करोड़ से अधिक का प्रतिबंधित माल*

(वायरलेस न्यूज नेटवर्क16 दिसंबर 2024)

पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में रेल सुरक्षा बल के अधिकारियों ने राजकीय रेल पुलिस और कस्टम के साथ मिलकर प्रतिबंधित वस्तुओं का एक बड़ा खेप पकड़ा है जिसकी कीमत करोड़ों में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त अभियान चलाकर रक्सौल स्टेशन पर कुल 2 करोड़ 63 लाख रुपए से अधिक मूल्य वाले डिस्पोजेबल आई पॉड बरामद किए गए। रविवार की सुबह
08:35 बजे प्लेटफार्म संख्या 01 पर खड़ी गाड़ी संख्या 15273 रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस के एसएलआर की जांच के दौरान उपरोक्त माल को पकड़ा गया और स्टेशन पर उतार लिया गया । गाड़ी संख्या 15273 के एसएलआर कोच से कुल आठ पैकेट उतारे गये ।उसके बाद रेल सुरक्षा बल, रक्सौल, राजकीय रेल पुलिस, रक्सौल एवं कस्टम,रक्सौल द्वारा एसएलआर कोच से उतारे गये आठ पैकेटों को जीआरपी थाना, रक्सौल पर लाया गया जहां पर फाड़ कर देखा तो उसमें कुल 6598 अदद डिस्पोजेबल पॉड डिवाइस (प्रतिबंधित विदेशी वस्तु, नेपाल ) मिला जिसे जप्त कर लिया गया । अंतरराष्ट्रीय बाजार में जप्त की गई सामग्री की कीमत 26302600/- रुपये आकलित की गयी है।

The seizure was made by Sri. Roshan Kumar, Inspector/LCS/Customs/RXL in the presence of the following witnessing officials.
02). Sri. Pawan Kumar, SHO/GRP/RXL.
03). Sri Vinod Kumar, Assistant Commissioner/Customs/Motihari.
04). Sri. Ssanjay Kumar/ Superintendent of Customs.RXL.
05). Sri. Dhirender Kumar/Dy.SP/ RXL.
06). Sri. Sanjeev Kunar Ram / Parcel clerk/RXL.
07). Sri. RR Kashyap/IPF/RXL.
08). Sri. Vinod Paswan/Constable/RPF/RXL.

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment