🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

लॉक डाउन वर्षगांठ :-कोरोना वायरस महाबीमारी के चलते देश जहां सहमा, वहीं पक्षियों ने बीमारी से बचने की लोगों को बड़ी सीख दे रहे थे,फोटो ने बहुत सुर्खियां बटोरी

On: March 22, 2021 6:20 AM

बिलासपुर (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज़ ) कोरोना वायरस जैसे महाबीमारी के चलते पहली बार विश्व के साथ साथ भारत देश मे भी लॉकडाउन लगाया गया था, जहां देखो वहीं सड़कों पर विरानी ही वीरानी छाई हुई थी ,

(भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोशल डिस्टेंनसिंग के लिए लोगों में जागरूकता के लिए रोजी पक्षी की फोटो जारी की थी)

लॉकडाउन में वीरानी छाने के साथ उन दिनों पशु पक्षी भी अलग अलग रंग में नजर आते देखे जा रहे थे , वहीं सरकार महाबीमारी से लड़ने लोगो से अपील करती रही कि प्रत्येक व्यक्ति एक दूसरे से दूरी बनाकर रहें लेकिन इसपर कोई असर लोगों पर नहीं हो रहा था , सरकार ने अंत में लोगों को समझाने का एक आसान तरीका ढूंढ निकाला जिसमें पक्षी लाइन से बैठे दिखाई दे रहे थे लेकिन सभी पक्षी एक दूसरे से समान दूरी बनाए हुए थे और सरकार उसे ही माध्यम बनाया लोगो को समझाने का, और जोरशोर से उन पक्षियों को ही प्रचार के माध्यम से बगुला पक्षी और रोजी स्टर्लिग पक्षी उन दिनों रोलमॉडल का काम की, जिसके चलते वह भी सोशल डिस्टेंस की सीख देते दिखे, मानो बता रहे हो की अब ऐसे ही दूरी बनाकर रखा जाए , खुद और दूसरों को भी सुरक्षित रखने का यही तरीका है।
मिनिस्ट्री फ़ॉर हेल्थ फेमिली वेलफेयर भारत सरकार ने उन दिनों कोरोना कोविड 19 को लेकर बिजली तार में दूरी बनाकर बैठे हुए पक्षियों को सोशल डिस्टेंस के तौर पर लोगों को जागरूक करने प्रचार के लिए जनहित में पोस्टर जारी भी किऐ थे जो काफी सुर्खियां बटोरी थी ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment