बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) 2024 में न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर का चुनाव किया जाना था किंतु निर्विरोध रूप से आम सभा में श्री धीरज paleria को नए कर्मचारी संघ का अध्यक्ष पुनः चुन लिया गया था।

इसके पश्चात्
।न्यायिक कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट का कार्यक्रम आनंदम वन रिजॉर्ट कोटा में 22 दिसंबर 2024 को रखा गया। न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री धीरज पलेरिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 120 कर्मचारी अधिकारी तहसीलों एवं मुख्यालय से शामिल हुए । कार्यक्रम में नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई ।एवं कार्य स्थल पर अपना कार्य बिना तनाव किस प्रकार से किया जावे इस विषय पर साइकोलॉजिस्ट कु अंकिता सिंह ने अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। छोटे छोटे मेडिटेशन के प्रयोग भी करवाए गए। कार्यक्रम का संचालन सचिव श्री केदार रजक एवम बृजेन्द्र सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी श्री रॉय ने नवीन पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। स्ट्रेस मैनेजमेंट के इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं पुरुषों के कुर्सी दौड़ अंताक्षरी एवं karoke आदि का आयोजन किया गया तथा संघ की ओर से आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

