🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पूंजीपथरा पुलिस ने 18.96 लाख के सरिया गबन मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 35 टन सरिया जप्त*

On: December 31, 2024 6:23 PM

*(वायरलेस न्यूज 31 दिसंबर, रायगढ़)* ।थाना पूंजीपथरा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए ₹18,96,968 मूल्य के *35.020 मैट्रिक टन सरिया* गबन मामले के आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

*मामले दिनांक 10.11.2024* को रिपोर्टकर्ता दीपक बंसल (पिता: अरुण कुमार बंसल, उम्र: 27 वर्ष, निवासी: सेक्टर-14, हिसार, हरियाणा) ने थाना पूंजीपथरा में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दिनांक 18.10.2024 को रायगढ़ इस्पात एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड, देलारी से ट्रक (क्रमांक CG 10 BM 1833) में 35.020 मैट्रिक टन सरिया लोड कर हरियाणा के हिसार स्थित “सुगम एसोसिएट्स” के लिए रवाना किया गया था। ट्रक चालक *मुकेश साहू* द्वारा सरिया गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंचाया गया। रिपोर्टकर्ता द्वारा ट्रक चालक से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ट्रक के अन्यत्र बेच दिए जाने की आशंका में अपराध क्रमांक 249/2024 धारा *316(3) BNS* के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी
एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन व एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी पूंजीपथरा द्वारा आरोपित तत्काल कार्यवाही करते हुए दिनांक 11.11.2024 को पुलिस ने *ग्राम गेरवानी* स्थित महुआ ढाबा के पास जंगल में ट्रक (क्रमांक CG 10 BM 1833) बरामद किया। ट्रक में लोड 35 मैट्रिक टन सरिया को सुरक्षित जप्त कर लिया गया। मौके पर चालक उपस्थित नहीं था, जिसकी तलाश की जा रही थी कि कल दिनांक *29.12.2024* को मुखबीर की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी के निवास स्थान *ग्राम बिजही, थाना ब्यौहारी, जिला शहडोल, मध्य प्रदेश* पर दबिश दी और आरोपी *मुकेश साहू* (पिता: श्रीराम मनोहर साहू, उम्र: 25 वर्ष) को हिरासत में लिया गया, पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। दिनांक *31.12.2024* को सुबह 11:30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस की तत्परता और कुशल विवेचना के चलते मामला सुलझा लिया गया। रायगढ़ पुलिस की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment