अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

10 सालों में देश का पहला 4800 मेगावाट उत्पादन वाला प्लांट बन जाएगा एनटीपीसी लारा

On: January 8, 2025 4:38 PM
Follow Us:

10 सालों में देश का पहला 4800 मेगावाट उत्पादन वाला प्लांट बन जाएगा एनटीपीसी लारा- अनिल कुमार नालंदा के लिए 42 करोड़ दिये ,वनवासी आश्रम के लिए दी राशि ,

रायगढ़। ( वायरलेस न्यूज़) लारा 1600 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा है,1600 मेगावाट के इकाई निर्माणाधीन है जो समयावधि में चालू हो जाएगी तथा जिस तरह से सरकार ने एनटीपीसी लारा के लिए संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं तो आने वाले सालों में एनटीपीसी लारा देश का पहला ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी प्लांट बन जाएगा। आपको बता दें कि उक्त बातें आज एनटीपीसी लारा के कार्यपालक निर्देशक अनिल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एनटीपीसी लारा सामाजिक हितों के कार्यों में अपनी सहभागिता दे रही है। अपने क्षेत्र के प्रभावित 9 गांव के लोगों का सहयोग उन्हें बराबर मिल रहा है तथा प्रबंधन इस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का कार्य कर रही है। एनटीपीसी में जॉब करने के लिए उन्होंने इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे गेट परीक्षा में शामिल हो और अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे तो एनटीपीसी में सीधे जॉब में लग जाएंगे। एनटीपीसी को इंजीनियरों की बहुत ही जरूरत है इस लिए गेट की तैयारी करें। आगे उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि एनटीपीसी परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भी काम कर रही है। राजस्थान में इस दिशा में कार्य प्रारंभ हो गया है। उड़ीसा और महाराष्ट्र में विचाराधीन है जो धीरे धीरे प्रारंभ हो जाएगा। परमाणु ऊर्जा से प्रदूषण नहीं होता है तथा टेक्नालॉजी भी बहुत अच्छी है जिससे कोई खतरा नहीं होगा। सरकार के साथ 42 करोड़ का एम ओ यू कर शिक्षा के नए द्वार खोल कर रायगढ़ मे नालंदा की नीव प्रदेश के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की पहल के पर इसका लोकार्पण हो चुका है। आगे भी प्रशासनिक पहल पर रायगढ़ जिले के लिए कार्य करते रहेंगे। जसपुर जिले के वनवासी आश्रम के लिए भी दिल खोलकर राशि दी है।
आई टी कॉलेज गढ़ उमरिया रायगढ़ जिसके लिए पहले एनटीपीसी लारा द्वारा सी एस आर के तहत 11 करोड़ से अधिक खर्च किए जा चुके हैं आज बंद होने के कगार पर हैं के लिए भी अनिल कुमार ने इस कॉलेज का विजिट कर निर्णय लेने की बात कही है। निश्चय ही दोनों विषय रायगढ़ के विकास में सहायक होगा।देश के उत्तर प्रदेश के विंध्यांचल मे एशिया का सबसे बड़ा बिजली घर एंनटीपीसी ने 4760 मेगावाट का चालू हालात मे संचालित है। इसके बाद छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसोर ब्लाक के लारा मे एशिया का सबसे बड़ा बिजली घर 4800 का हो जायेगा जिससे रायगढ़ जिला पावर हब हो जायेगा ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment