🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने माननीय राज्यपाल श्री रमन डेका से शिष्टाचार भेंट की*

On: January 8, 2025 8:41 PM

*“ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश द्वारा बिलासपुर– रायपुर खंड का निरीक्षण

*“यात्रियों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न आने दें – तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे”*

बिलासपुर:-(वायरलेस न्यूज़) 08 जनवरी, 2025

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरूण प्रकाश ने आज दिनांक 08 जनवरी 2025 बिलासपुर- रायपुर खंड का विंडो ट्रॉली निरीक्षण किया एवं रायपुर स्टेशन पर चल रहे मेजर
रि-डेवलपमेंट का निरीक्षण किया ।

महाप्रबंधक श्री तरूण प्रकाश ने माननीय श्री रमन डेका राज्यपाल-छत्तीसगढ़ से राजभवन में सौजन्य मुलाकात की । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चल रहे रेलवे के विकासात्मक एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों पर माननीय राज्यपाल छत्तीसगढ़ महोदय से बेहतर यात्री सेवा और प्रदेश के विकास के लिए चल रहे अनेकों रेल परियोजनाओं पर समन्वय ट्रेनों के बेहतर परिचालन पर चर्चा की ।

महाप्रबंधक श्री तरूण प्रकाश ने माननीय श्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ से सौजन्य मुलाकात की । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चल रहे विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री महोदय से चर्चा की ।

इसके पश्चात महाप्रबंधक महोदय ने सभी पहलुओं का गहन अध्ययन करते हुए रायपुर स्टेशन में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया एवं रायपुर स्टेशन के पुनर्विकास के मॉडल कार्यों के ले-आउट प्लान का भी अवलोकन एवं कार्य में प्रगति की समीक्षा की । उन्होंने संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं एवं पुर्नविकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए ।

महाप्रबंधक श्री तरूण प्रकाश ने रायपुर मंडल सभागार में मंडल रेल प्रबंधक और मंडल के शाखा अधिकारियों के साथ बैठक की । इस बैठक में उन्होंने रायपुर मंडल में चल रहे रेल विकास कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । महाप्रबंधक ने इन निरीक्षणों के दौरान रेलवे कार्यों में और भी अधिक दक्षता और प्रगति लाने पर जोर दिया ।

रायपुर स्टेशन पर कार्यरत 13बी ट्रैकमेन गैंग के सदस्यों से उनके कार्य प्रणाली पर चर्चा की, पैनल रूम का निरीक्षण किया, गाड़ियों के क्रॉसिंग की जानकारी ली, ट्रेनों के मूवमेंट की सजगता, यात्रियों की सेफ्टी के अहम पहलुओं पर कार्यरत स्टेशन स्टाफ से चर्चा की । चालक परिचालक लॉबी भी लोको पायलट एवं गार्डों से ट्रेन परिचालन के सरंक्षा मापदंडों को लेकर चर्चा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद सहित बिलासपुर मुख्यालय के प्रधान मुख्य विभागाध्यक्ष सहित रायपुर रेल मंडल के अधिकारीगण मौजूद रहे ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment