ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के मुंगेली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन लोहा प्लांट की चिमनी गिरी, दो दर्जन से ज्यादा दबे,कुछ की मौत ?, रेस्क्यू टीम मौके पर…
बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज़09 जनवरी2025 /
छत्तीसगढ़ के मुंगेली (सरगाँव रायपुर रोड) सरगाँव थाना अंतर्गत रामबोड में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन लोहा प्लांट की चिमनी गिरी, दो दर्जन से ज्यादा दबे,कुछ की मौत ?, रेस्क्यू टीम मौके पर…
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव के लोहा प्लांट में चिमनी गिर जाने से 25 मजदूर मलबे में दब गए है। इस हादसे के बाद प्लांट में चीख पुकार मच गई 6/7 मजदूरों की मौत की खबर सामने आ रही है हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि सरगांव क्षेत्र के रामबोड इलाके में स्थित कुसुम प्लांट जो कि लोहा बनाने की फैक्ट्री है प्लांट की चिमनी अचानक धराशाई हो गई इस हादसे में कई मजदूर मलबे की चपेट में आ गए और दब गए उन्हें बचाने का कार्य जारी है। जानकारी मिली है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ फैक्ट्री में निर्माण का कार्य चल रहा था। इस काम में कई मजदूर लगे हुए थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद है और मजदूरों को निकलने रेस्क्यू किया जा रहा है।
कुछ कर्मचारियों से जानकारी मिली है कि प्लांट का विस्तार का कम चल रहा था जो कि जल्दबाजी में किया जा रहा था ये हादसा मैनेजमेंट की लापरवाही की वजह से हुआ है प्लांट की मशीनें और स्ट्रक्चर की जांच और मेंटेनेंस नहीं किया गया जिसके कारण ये बड़ा हादसा हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और मजदूरों के परिवार वाले इकट्ठे हो गए है और प्लांट प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

