किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
महासमुंद (वायरलेस न्यूज़ 22 मार्च 2021) / महासमुंद जिले के विकासखंड सरायपाली शहर की गोद में एक दिन के लिए खूबसूरत गांव बसेगा। हर तरफ हाथ की कारीगरी आपका मन मोह लेगी। हम बात कर रहे हैं सरायपाली जनपद परिसर में लगने वाले सरस मेला सह बिहान सम्मेलन की।
मुख्यकार्यपालन ज़िला पंचायत डॉ.रवि मित्तल ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्व सहायता समूहों को प्रशिक्षण हेतु प्रेरणा एवं उनके द्वारा तैयार उत्पादों के प्रचार के साथ इसका उद्देश्य आधुनिक बाजार में स्वदेशी उत्पादों और इससे जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करना है। यह मेला जनपद परिसर सरायपाली में बुधवार 24 मार्च को आयोजित होगा। सुबह 9 बजे से शाम आठ बजे तक मेले में जा सकते हैं। प्रवेश नि:शुल्क है। उन्होंने कहा कि लोग कोविड नियमो का पालन करें और मास्क का उपयोग अवश्य करें।
*जनपद सीईओ सुश्री स्निग्धा तिवारी ने जानकारी दी कि इस मेले में सरायपाली ब्लॉक के लगभग 25 बिहान समूह की दीदियाँ अपने स्टाल लगायेंगी। देसी अंदाज में मेले का खाका खींचने की तैयारी की जा रही है,जो शहरी लोगों को काफी पसंद आएगा ।तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह मेला एक बड़े उद्देश्य के साथ लगाया गया है ‘स्वावलंबन, स्वरोज़गार अउ सबके कल्याण लाए बर सब के जीवन म नवा बिहान थीम से आपको यह बात समझ में आ जाएगी।*
एक तरफ जहां गांव के उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं महिला सशक्तीकरण पर भी जोर है। यह मेला एक दिवसीय है 25 मार्च तक रहेगा। सरस मेले में सरायपाली विकासखंड स्व सहायता समूहों के हस्त शिल्प एवं विभिन्न उत्पाद खरीद-बिक्री सह प्रदर्शनी के लिए उपलब्ध होंगे।वही विभिन्न विभागों की योजनाओं की भी जानकारी मिलेंगी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

