*अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर लगा प्रतिबंध, निष्पक्ष रहकर चुनाव संबंधी कामों को अंजाम दे अधिकारी*
*चुनावी कामों में बाधा डालने वालोें से सख्ती से निपटेगी पुलिस*
*22 जनवरी से नगरीय निकाय और 27 जनवरी से पंचायतों के लिए जमा होंगे नामांकन*
बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज़ 20 जनवरी 2025) /चुनाव आयोग की घोषण के साथ ही आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के तत्काल बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने अधिकारियों की आकस्मिक बैठक ली। उन्होंने आदर्श आचरण संहिता की जानकारी देकर उन्हें पालन करने और करवाने के निर्देश दिए। आचरण संहिता के दौरान क्या करना है, और क्या नहीं करना है, इसके बारे में विस्तार से बताया गया। एसपी श्री रजनेश सिंह, निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव कुमार बनर्जी सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री शरण ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी को और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 3 चरणों में 17, 20 और 23 फरवरी 2025 को होगा। पहले चरण में 17 को मस्तूरी, 20 को बिल्हा और 23 को कोटा और तखतपुर में मतदान होगा। 22 जनवरी से नगरीय निकाय और 27 जनवरी से पंचायतों के लिए नामांकन जमा होंगे। कलेक्टर ने संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत बैनर, पोस्टर हटाने के निर्देश दे दिए हैं। एजेन्सियों द्वारा प्रतिदिन इसकी रिपोर्टिंग की जाएगी। कोई भी शासकीय कर्मचारी अवकाश पर नहीं जायेगा। अवकाश प्रतिबंधित कर दिए गये हैं। विशेष परिस्थिति में जिला निर्वाचन कार्यालय की अनुमति से ही अवकाश दी जा सकेगी। कोई भी अधिकारी कर्मचारी राजनीतिक व्यक्तियों के साथ संलग्नता अथवा उनका प्रचार-प्रसार नहीं करेगा। सभी अधिकारी अपनी विभागीय शासकीय वाहन दुरूस्त कर लें।
कलेक्टर ने बताया कि शासकीय कामों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी नहीं की जायेगी। नये निविदा जारी नहीं किये जाएंगे और न ही फाइनल किये जाएंगे। लेकिन जो काम शुरू हो चुके हैं, वे चलते रहेंगे। उन्होंने हटाए जाने वाले प्रचार-प्रसार की जानकारी देकर समय-सीमा में अनिवार्य रूप से प्रचार सामग्री को हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अभियान चलाकर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सारी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी चुनाव संबंधी हर स्तर के काम में निष्पक्ष रहें। उनकी निष्पक्षता सबकों दिखनी भी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी चुनाव के अनुरूप अपनी मानसिकता बना लें। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने वाले सभी तत्वों से सख्ती से निपटा जायेगा। कलेक्टर ने प्रशिक्षण से लेकर निर्वाचन की तमाम प्रक्रिया का सुचारू रूप से पालन करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बैठक में कहा कि नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए हरसंभव उपाय किये जाएंगे। पुलिस एवं प्रशासन आपसी तालमेल के साथ सामूहिक नेतृत्व भावना के साथ काम करेगी। आपराधिक तत्वों के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में तेजी लाई जायेगी। चुनाव संबंधी पुराने अपराधों की भी एक बार खंगाल लें। अवैध नगदी, मदिरा एवं अन्य सामग्रियों के वितरण पर रोक लगाने टीमें भी तैनात रहेंगी। वे अपना कार्य पूरी सतर्कता से करें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें 28–29 अक्टूबर को तेज हवाओं की संभावना; चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, अस्पताल और राहत-बचाव दल भी अलर्ट
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

