अजीत मिश्रा अध्यक्ष और मुकेश मिश्रा बने शहडोल संभाग के कार्यकारी अध्यक्ष
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की शहडोल संभाग इकाई का हुआ पुनर्गठन

अनूपपुर / शहडोल / उमरिया /(वायरलेस न्यूज़)
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के कुशल मार्गदर्शन में शहडोल संभाग की इकाई का पुनर्गठन किया गया है। अनूपपुर के वरिष्ठ पत्रकार अजीत मिश्रा शहडोल संभाग के नये अध्यक्ष बनाए गये हैं। जबकि अनूपपुर इकाई के जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा को शहडोल संभाग का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। शहडोल के वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत तिवारी संघ के महा सचिव बनाए गये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर घोषित की गयी शहडोल संभाग की इकाई में अजीत मिश्रा, संवाददाता प्रसार भारती को शहडोल संभागीय इकाई का अध्यक्ष एवं साथी कृष्णा तिवारी संवाददाता इंडिया न्यूज को महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं अनूपपुर जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ,ब्यूरो चीफ दैनिक भास्कर अनूपपुर और कौशल बाबा पाठक, संवाददाता अनादि टीवी उमरिया को संयुक्त रूप से संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश कार्यकारी सचिव सत्यनारायण वैष्णव ने शहडोल संभागीय कार्यकरणी घोषित करते हुए बतलाया कि प्रांताध्यक्ष शलभ भदोरिया के निर्देशानुसार शहडोल संभागीय इकाई की नवीन कार्यकारणी घोषित की जाती है। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों पर विश्वास जताते हुए अपेक्षा की गयी है कि शहडोल संभागीय इकाई पूरे जोश के साथ कार्य करेगी और शहडोल संभाग के तीनों जिलो के सभी सदस्यों के लिए ही नहीं बल्कि समूचे श्रमजीवी पत्रकार साथियों के मान सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष रत रहेगी।
नवीन कार्यकारणी में कोतमा के दैनिक संवाददाता भरत मिश्रा, पाली के खबर 29 के संवाददाता रामसजीवन उपाध्याय और खन्नौधी के दैनिक समय के संवाददाता बृजमोहन प्रसाद पांडेय को संभागीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। दैनिक धानी न्यूज के संवाददाता सूर्य प्रकाश सिंह परिहार, नव स्वदेश मानपुर के संवाददाता रामस्वयंबर और भारत 24 शहडोल के संवाददाता दीपेन्द्र सिंह को संभागीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। पुष्पराजगढ़ के राजएक्सप्रेस के संवाददाता पुष्पेप्द्र रजक कोषाध्यक्ष, दैनिक खबर उमरिया के संवाददाता वंशस्वरूप शर्मा और संवाददाता खबरीलाल चंदन वर्मा, बिजुरी के विकास पाण्डेय को संभागीय संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है। संभागीय कार्यकारणी सदस्य में अनूपपुर के वरिष्ठ पत्रकार प्रेमचंद अग्रवाल, विजय उर्मलिया , उमरिया के दैनिक खबर के संवाददाता अब्दुल इरसाद, उमरिया के बांधवभूमि के संवाददाता रामाभिलाष त्रिपाठी, शहडोल के स्वतंत्र इंडिया के संवाददाता संजीव निगम, शहडोल के कलयुग का घोटाला संवाददाता सीतेन्द्र पयासी और अनूपपुर के बीएसटीवी के संवाददाता आदित्य प्रताप सिंह को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय इकाई का कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
शहडोल संभाग की नवीन कार्यकारिणी के गठन से सभी पत्रकारों में खुशी है। शहडोल, अनूपपुर, उमरिया जिले के सभी वरिष्ठ पत्रकारों ,पदाधिकारियो और गणमान्य नागरिकों ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियो को बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के नेतृत्व में पत्रकारों के हितों और संरक्षण के लिये मजबूती से कार्य करने की अपील की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 9, 2026केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़, म.प्र.,प.बंगाल, झारखंड और ओडिशा राज्यों के 14 जिलों को कवर करने वाली तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरी दी
छत्तीसगढ़September 8, 2026चेक मीटर की गलत रीडिंग लेने वाले बैकुंठपुर जेई को नोटिस
अपराधSeptember 8, 2026रेलवे स्टेशन अनूपपुर में RPF टास्क टीम-2 की कार्रवाई, चोरी की EFT बुक व TTE का आई-कार्ड बरामद
अपराधSeptember 8, 2026बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 24.9 किलो गांजा जब्त ,ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF की कार्रवाई, एक महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

