*गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल*
*वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी होंगे मुख्य अतिथि*
बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज़) 24 जनवरी 2025/ गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल पुलिस परेड मैदान में सवेरे संपन्न हुआ। सब कुछ ठीक उसी तरह व उसी क्रम से हुआ जैसे कि 26 जनवरी को इस स्थल पर होना है। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह की मौजूदगी और निर्देशन में रिहर्सल किया गया। कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप बेहतरीन आयोजन के लिए कलेक्टर ने महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
जिला स्तरीय समारोह इसी पुलिस परेड मैदान में होगा। राज्य सरकार के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह सवेरे 9 बजे से लेकर 11.30 बजे तक विविध कार्यक्रम होंगे। रिहर्सल में अपर कलेक्टर आर ए कुरूवंशी मुख्य अतिथि की भूमिका में थे। स्कूली बच्चों ने इस अवसर पर देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस बार 8 स्कूलों की टीमों को प्रस्तुति के लिए चयन किया गया है। आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। तेरह टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट कर अनुशासन का परिचय दिया। समारोह में छत्तीसगढ़ के विकास की झलक दिखाती विभागीय झांकी भी लोगों को देखने को मिलेगी। बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा नक्सल हिंसा में शहीद के परिवारों से मुलाकात कर उनके प्रति आदर और श्रद्धा व्यक्त करेंगे। मुख्य समारोह का संचालन हमेशा की तरह व्याख्याता द्वय सौरभ सक्सेना और मुकुल शर्मा करेंगे। अंतिम रिहर्सल को देखने बड़ी संख्या में शहर के नागरिक, छात्र – छात्राएं, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 9, 2026केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़, म.प्र.,प.बंगाल, झारखंड और ओडिशा राज्यों के 14 जिलों को कवर करने वाली तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरी दी
छत्तीसगढ़September 8, 2026चेक मीटर की गलत रीडिंग लेने वाले बैकुंठपुर जेई को नोटिस
अपराधSeptember 8, 2026रेलवे स्टेशन अनूपपुर में RPF टास्क टीम-2 की कार्रवाई, चोरी की EFT बुक व TTE का आई-कार्ड बरामद
अपराधSeptember 8, 2026बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 24.9 किलो गांजा जब्त ,ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF की कार्रवाई, एक महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

