बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) *महापौर बिलासपुर हेतु कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने खरीदi फॉर्म ,(सैकड़ो के तादाद में समर्थक रहे मौजूद) बिलासपुर महापौर चुनाव लड़ने हेतु कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी -प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश तथा गुजरात ने आज अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र प्राप्त किया, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके उम्मीदवारी से पूरे बिलासपुर नगर पालिका निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में समस्त वर्गों के लोगों में उत्साह है, कांग्रेस पार्टी सहित आम जनमानस चाहते हैं कि वह चुनाव लड़े, और उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि 30 वर्षों के उनके कार्यों ,पार्टी के लिए उनकी निष्ठा ,योगदान और जनाधार को देखते हुए पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाएगी ,इस अवसर पर बिलासपुर नगर पालिका निगम के अंतर्गत आने वाले त्रिलोक श्रीवास के सैकड़ो समर्थक, एवं कांग्रेस जन उपस्थित थे , मीडिया से बातचीत के दौरान श्री त्रिलोक श्रीवास् ने कहा कि उन्हें यदि बिलासपुर की जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ ,तो बिलासपुर सही अर्थों में स्मार्ट सिटी के रूप में स्वच्छ सुंदर एवं खुशहाल शहर के रूप में भारत देश के मानचित्र पर दिखेगा, और देश के प्रमुख टॉप 10 ,टॉप फाइव शहरों में बिलासपुर नगर पालिका निगम सम्मिलित रहेगाll*
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

