*एनटीपीसी सीपत एवं सीआईएमएस की साझेदारी से स्वास्थ सेवाओं का नया अध्याय*
बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज) एनटीपीसी सीपत नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इस के तहत आज दिनांक 28.01.2025 को एनटीपीसी सीपत के स्थापना दिवस के अवसर पर एक एतिहासिक कदम लिया गया । बिलासपुर जिले के कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, आईएएस, श्री अमित कुमार, आईएएस, कमिश्नर, बीएमसी तथा श्री विजय क़ृष्ण पाण्डेय, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सीपत की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बिलासपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन एन.सिंह एवं एनटीपीसी सीपत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनीश समन के द्वारा सीआईएमएस बिलासपुरके लिए चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए अनुबंध हस्ताक्षरित किया गया। इस अनुबंध के तहत एनटीपीसी सीपत नैगम सामाजिक दायित्व के तहत कुल रु. 2.92 करोड़ की सहायता कलेक्टर, बिलासपुर को प्रदान की जाएगी।
इसके तहत सीआईएमएस बिलासपुर के विभिन्न विभागों जैसे बायोकैमिस्ट्री, फोरेंसिक, दंत चिकित्सा, मनोचिकित्सा, हड्डी रोग, त्वचाविज्ञान, रेडियोडायग्नोसिस और श्वसन के लिए चिकित्सा उपकरण उपलब्द्ध कराया जाएगा। इस पहल से बिलासपुर एवं आसपास के आम जनता के साथ-साथ एनटीपीसी सीपत के संविदा कर्मचारियों की वार्षिक स्वास्थ्य जांच के लिए भी मदद मिलेगी। इस प्रकार सीआईएमएस बिलासपुर के लिए चिकित्सा बुनियादी ढांचा/उपकरण उपलब्ध कराने से स्वास्थ्य सुधार में काफी मदद मिलेगी और बड़े पैमाने पर आम जनता के लिए स्वास्थ्य देखभाल का बुनियादी ढांचा और सुविधाएं उपलब्द्ध हो पाएगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान





