पंजाबी क्रिकेट

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) –पंजाबी क्रिकेट लीग सीजन 3 की शानदार शुरुआत हो चुकी है। यह भव्य टूर्नामेंट सरदार ट्रेडर्स के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है और इसे जेडी टोयोटा द्वारा पावर दिया गया है, जबकि दुआ इवेंट्स इसका को-पावर पार्टनर है। इस टूर्नामेंट में 12 पुरुषों की टीमें और 4 महिलाओं की टीमें भाग ले रही हैं, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले दिन का शुभारंभ गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा दयालबंद और गुरुनानक शिक्षा संपत्ति के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारा दयालबंद के वरिष्ठ समिति सदस्यों द्वारा समाज के प्रतिष्ठित वरिष्ठजनों के सम्मान से हुई, जिससे आयोजन को गरिमामय रूप मिला। पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें शानदार खेल का प्रदर्शन देखने को मिला। जिनमें होटल इंटरसिटी, डिग्निटी, चावला टाइगर्स, छाबड़ा ईगल्स टीम विजेता रही। वही महिला टीमों में “कौरजियस” ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। उनके खेल ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक संदेश दिया। इस आयोजन को सफल बनाने में कई गणमान्य व्यक्तियों का विशेष योगदान रहा। इनमें हरजीत सिंह सलूजा, हर्षदीप होरा, नवदीप अरोड़ा, सतमीत सिंह, अमन सलूजा, वीरेंद्र चावला, रमन छाबड़ा, अमित सिंह, अनमोल जुनेजा, सुमीत टुटेजा का अहम सहयोग रहा। इसके अलावा समाज के वरिष्ठजनों का भी सम्मान किया गया, जिनके संरक्षण में विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से त्रिलोक सिंह दुआ, जोगिंदर सिंह गंभीर, मनदीप सिंह गंभीर, अमोलक सिंह टुटेजा, तविंदरपाल सिंह अरोड़ा, अमरजीत सिंह दुआ, चरंजीत सिंह गंभीर, सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, कुलवंत सिंह हूरा, रविंदर सिंह खनूजा, अमरजीत सिंह सावनी, महावीर सिंह गिल का योगदान सराहनीय रहा। इस भव्य टूर्नामेंट में आगे भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिससे क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह बना रहेगा। आयोजकों का कहना है कि यह लीग खेल के साथ-साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे को भी बढ़ावा देती है। पंजाबी क्रिकेट लीग सीजन 3 का यह उत्साहपूर्ण आगाज निश्चित रूप से इसे यादगार बना रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

