खरसिया(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) एसईसीएल की छ़ाल खदान में अरसे से चल रहे कोयले की अफरा तफरी का मामला सामने आने के बाद सीएमडी ने सब एरिया मुकेश कुमार चौधरी और ड़िस्पैच मैनेजर दांड़ी का तबादला कर दिया किंतु न तो उन पर कोई कार्यवाही की गयी न ही मौके पर कोयला का घोटाला करते पाये गये लोड़र, ट्रेलरों तथा संबंधित ट्रांसपोर्टर पर ही कोई कार्यवाही की गयी है, जिस पर युवा जनता कांग्रेस ने विज्ञप्ति जारी करते हुये सब एरिया मुकेश कुमार चौधरी और ड़िस्पैच मैनेजर दांड़ी सहित संबंधित ट्रांसपोर्टर पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।
गौरतलब है कि अरसे से चल रहे कोयले घोटाले के खेल को विजिलेंस की टीम ने छ़ापेमारी कर पकड़ लिया और मौके पर माईनस 100 की जगह स्टीम कोयला लोड़ कर रहे बालाजी ट्रांसपोर्ट के लोड़र और ट्रेलरों को पकड़ा लेकिन करोड़ो से इस कालाबाजारी के मामाले में सिर्फ सब एरिया मुकेश कुमार चौधरी और ड़िस्पैच मैनेजर दांड़ी का तबादला कर दिया गया न तो उन पर रिकवरी निकाली गयी न ही एफआईआर ही दर्ज की गयी, यही नहीं संबंधित ट्रांसपोर्टर पर भी कोई कार्यवाही नही की गयी जिससे एैसा प्रतीत होता है कि तबादला करके कार्यवही की खानापूर्ति कर ली गयी है और काले हीरे के इस खेल को मौन सहमति प्रदान कर दी गयी है। युवा जनता कांग्रेस के संभाग अध्यक्ष नवल राठिया ने विज्ञप्ति जारी कर इस मामले में आरोपी सबएरिया मैनेजर, ड़िस्पेच मैनेजर सहित ट्रंसपोर्टर पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुये कहा है कि अगर एफआईआर दर्ज कर मामले की तह तक जांच नही की जाती है तो युवा जनता कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिये बाध्य होगी।
अधिकारियों और ट्रांसपोर्टर से हो रिकवरी
खदान में लंबे समय से स्टीम कोयले की चोरी का खेल सबएरिया के संरक्षण में चलाया जा रहा था जिससे एसईसीएल को करोड़ो रूपयों का नुकसान हुआ है। यह खेल सबएरिया मुकेश चौधरी के छ़ाल में पदस्थापना से ही चल रहा था, एैसे में जब की आरोपी रंगे हाथों पकड़ाये हैं तो इस भ्रष्ट्राचार में शामिल सभी अधिकारियों और ट्रांसपोर्टर से नुकसान की रिकवरी और एफआईआर दर्ज होनी चाहिये, जिससे एसईसीएल को हुये नुकसान की भरपाई हो सके।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.23बिना एन ओ सी के लगा टेंडर* *परिणाम यह हुआ कि भूमि पूजन रुका* — *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*
Uncategorized2026.04.23मॉलों में पार्किंग वाले टू और फोर वीलर से शुल्क वसूली नहीं कर सकते यह निर्णय आम जनमानस को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण न्यायिक हस्तक्षेप के रूप में देखा जा रहा है, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री अंजिनेश शुक्ला ने जनहित याचिका की पैरवी की
Uncategorized2026.04.23सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं – JCCJ अमित जोगी के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत
Uncategorized2026.04.22जीडीसी कॉलेज के सामने भाजयुमो ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित नहीं करने के विरोध में कांग्रेस का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया


