🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अर्चना अग्रवाल ने ‘मायुम’ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुनाव में लहराया जीत का परचम

On: March 23, 2021 5:40 AM

खरसिया(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) विश्व विख्यात जगन्नाथ पुरी धाम में आयोजित अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान संपन्न राष्ट्रीय निर्वाचन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्षेत्र जोन क्रमांक- 4 की उम्मीदवार श्रीमति अर्चना अग्रवाल खरसिया छत्तीसगढ़ ने अपने प्रतिद्वंदी उड़ीसा के मनीष अग्रवाल को हराकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर जीत दर्ज की है, तथा 19 मार्च को देर रात्रि आये चुनाव परिणामों के बाद जहां पूरे छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं उड़ीसा के मंच साथियों में अर्चना अग्रवाल के निर्वाचन में जीत को लेकर प्रसन्नता व्याप्त है, तो वहीं श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने जीत दर्ज करने पर अपने सभी मंच साथियों एवं उनके निर्वाचन में प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है, साथ ही श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने कहा कि मुझे मंच साथियों ने जिस विश्वास के साथ अपना समर्थन दिया है, मैं पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ मंच संगठन को मजबूत बनाने तथा जोन क्रमांक- 4 में संगठन एवं सदस्यता विस्तार की दृष्टि से सकारात्मक प्रयास करूंगी, उन्होंने मंच के त्रि स्तरीय संगठन में विभिन्न दायित्वों का सजगता पूर्वक निर्वहन किया है, तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के वर्ष 2021 में आयोजित राष्ट्रीय चुनाव में जहां लगभग सभी प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, किंतु राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोन क्रमांक- 4 के पद पर पूरे मंच निर्वाचन में एक ही महिला उम्मीदवार के होने के बावजूद यहां निर्वाचन की नौबत आ गई, किंतु इसके बावजूद श्रीमति अर्चना अग्रवाल ने सारी चुनौतियों को स्वीकार करते हुए छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं उड़ीसा प्रांत की सभी शाखाओं से सहयोग प्राप्त कर लोगों को समर्थन करने का आग्रह किया, जिस पर लोगों ने एक नारी शक्ति के रूप में सशक्त उम्मीदवार अर्चना अग्रवाल को अपना सहयोग देकर उसे विजयी बनाया, वही अर्चना गर्ग की जीत पर छत्तीसगढ़ की विभिन्न शाखाओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। अर्चना अग्रवाल की जीत में सुनील अग्रवाल टोनी सुनील अग्रवाल बॉबी रोहणी सुल्तानिया मुकेश गर्ग अमर अग्रवाल अंशुल गोयल प्रशान्त ग़ांधी रिंकू अग्रवाल भवंत अग्रवाल रमेश अग्रवाल नरेश अग्रवाल ओडिशा मुकेश गर्ग जगदीश मित्तल प्रहलाद बंसल रीना बसना ज्योति रायपुर प्रार्थना खंडेलवाल प्रीति अग्रवाल रजनी अग्रवाल सहित ओडिशा छत्तीसगढ़ के सभी मंच साथियों का सहयोग सराहनीय रहा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment