अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सारंगढ़ के स्ट्रांग रूम में चली 3 राउंड गोली शराब के नशे में धुत्त आरक्षक ने दिया घटना को अंजाम मामले की जांच में जुटी पुलिस

On: February 1, 2025 7:45 PM
Follow Us:

सारंगढ़ के स्ट्रांग रूम में चली 3 राउंड गोली
शराब के नशे में धुत्त आरक्षक ने दिया घटना को अंजाम
मामले की जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। ( वायरलेस न्यूज़) सारंगढ़ निर्वाचन स्ट्रांग रूम में 3 राउंड पर गोली चला है। आरक्षक चन्द्रपाल बर्मन बेच 151 ने निर्वाचन स्ट्रांग रूम में (गाड ) ड्यूटी के समय हवाई फायरिंग किया है जिसको लेकर जिले के पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई है वहीं मौके पर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, प्रेक्षक पहुंचे और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सारंगढ़ स्ट्रांग रूम में तैनात आरक्षक नशे की हालत में था और इसी दौरान उसने अचानक हवाई फायर करना शुरू कर दिया। जिससे आसपास क्षेत्र में खलबली मच गई और आसपास मौजूद लोगों तथा अन्य पुलिस कर्मियों ने डरे सहमे किसी तरह आरक्षक को काबू किया और बडे अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। चूंकि स्ट्रांग रूम में गोली चलने का मामला था इसलिये आनन-फानन में पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारी दौडते भागते स्ट्रांग रूम पहुंचे। राहत की बात यह थी कि इस घटना में किसी को कोई चोट नही आई थी। बाद में आरक्षक को पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया गया है।
खबर मिलते ही कलेक्टर एवं एसपी एवं एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया आरक्षक चंद्रपाल वर्मन को पुलिस के दूसरे जवानों ने तत्काल पकड़ लिया था और उससे रायफल छीन ली थी जिसके कारण उसे ओर फायर करने का मौका नहीं मिला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जांच के बाद नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी यह घटना आज 1फरवरी को उस समय हुई जब आरक्षक चंद्रपाल वर्मन चुनाव सामग्री रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम में ड्यूटी करने पहुंचा था वो शराब के नशे में धुत था आते ही उसने हवा में तीन फायर कर दिए गोली की आवाज से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया वही ड्यूटी पर तैनात दूसरे जवानों ने चंद्रपाल को तुरंत कब्जे में ले लिया और उससे रायफल छीन ली ताकि वो ओर कोई हरकत न कर सके बताया जाता है कि चंद्रपाल पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक कारणों से काफी तनाव में था जिसके कारण वो शराब के नशे में धुत रहता था आज भी वो नशे की हालत में ही ड्यूटी पर पहुंचा था जहां तैश में आकर उसने फायरिंग कर दी

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment