*यह लोक-कल्याणकारी बजट युवा, किसान,आमजन की जीवन शैली को समृद्ध करने के साथ ही उनके आर्थिक विकास हेतु मील का पत्थर सिद्ध होगा.- रौशन सिंह*
बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) भाजयुमो नेता रौशन सिंह ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में मा. केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सितारमण जी द्वारा आज प्रस्तुत किया गया आम बजट देश की युवा शक्ति में नवाचार, जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने तथा ‘विकसित युवा-विकसित भारत’ के लक्ष्य की पूर्ति में मील का पत्थर साबित होगा।
आगामी 5 वर्षों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब्स की स्थापना, ग्रामीण सेकेंडरी स्कूलों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति लाएगी।
इस लोक-कल्याणकारी बजट
प्रस्तुत आम बजट में ₹12 लाख तक की आय को कर मुक्त करने का निर्णय मध्यम वर्ग सहित देश के करोड़ों नागरिकों को लाभान्वित करने वाला है।
प्रधानमंत्री जी ने इसे ‘GYAN’ का बजट बताकर केवल चार अक्षरों में परिभाषित कर दिया है। गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को सशक्त करने से ही देश आत्मनिर्भर और विकसित बनेगा।
वंचित को वरीयता, अंत्योदय को प्रमुखता देते और देश को पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के संकल्प पथ पर तेज गति से ले जाने वाले इस बजट के लिए प्रधानमंत्री जी एवं वित्त मंत्री जी का सोच सराहनीय है.।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयNovember 4, 202615वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व रेलवे ने बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बिगुल प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे रहा विजेता
राष्ट्रीयNovember 3, 2026बिलासपुर में 15 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ लगातार चौथी बार बिलासपुर को मिली मेजबानी, 14 टीमों के 200 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा; उत्कृष्ट टीम को राष्ट्रीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी

