🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

श्री साईं बाबा का 20 वां स्थापना दिवस भोईपारा मे बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति में मनाया गया

On: February 25, 2025 1:50 PM

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) । श्री साईं बाबा का स्थापना दिवस आज भोईपारा कतियापारा के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नव ग्रह, हवन पूजन अभिषेक महाआरती की गई है। उक्ताशय की जानकारी श्री वीरेंद्र चौधरी ने दी उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस पर आयोजित की जाने वाली साईं बाबा की पूजन हर वर्ष स्थापना के 20 वें वर्ष 25 फरवरी 2025, को धूमधाम से की जाती हैं साथ ही बड़ी संख्या में भक्त भण्ड्डारे का प्रसाद ग्रहण करते है।

यहां बाबा की आरती मे काफी संख्या में शरीक हुए । 25 फरवरी को आरती पश्चात भोई पारा च परिसर में बाबा का विशाल भंडारा दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र चौधरी, श्रीमती हेमलता, श्रीमती रुखमणि चौधरी, श्रीमती लक्ष्मींन चौधरी, रज्जु चौधरी, विनायक चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद बोलर, वार्ड पार्षद बंधु मौर्य, सुदेश दुबे, अमित मिश्रा त्रिवेणी भोई, कांग्रेस नेता बंटी सहित अधिकाधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित साईं भक्तों व नगरजनों ने किया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment