रायपुर (वायरलेस न्यूज़) युवा कवि कुंभ और नारी प्रतिभा सम्मान का आज आयोजन। रायपुर। छत्तीसगढ़ मित्र, छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान तथा जय जोहार साहित्य संस्कृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आज वृंदावन हाल रायपुर में प्रात 10.30 बजे से युवा कवि कुंभ और नारी प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया है। इस कवि कुंभ में पचास युवा कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। साथ ही ग्यारह महिला विभूतियों का सम्मान भी किया जाएगा। आयोजन के संयोजक डॉ सुधीर शर्मा, डॉ सीमा निगम, कवि परम कुमार और निश्चय वाजपेई ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के पचास युवा कवियों का चयन मूल्यांकन समिति द्वारा किया गया है। काव्यपाठ के बाद इन युवा कवियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्यारह महिला विभूतियों का सम्मान भी होगा। इनमें प्राध्यापक, साहित्यकार और अन्य शामिल हैं। समारोह के मुख्य अतिथि लेखक एवं वरिष्ठ आईपीएस डा रतनलाल डांगी और अध्यक्ष मैट्स विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ के पी यादव होंगे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ लेखिका तथा पूर्व आईएएस डॉ इंदिरा मिश्र और युवा कवि तथा वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र गोस्वामी होंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ मित्र के संपादक डॉ सुशील त्रिवेदी, संपादक दर्पण के संपादक गिरीश पंकज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर युवा कवियों की कविताओं की समीक्षा और उनके राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले समारोह के चयन के लिए वरिष्ठ कवियों की टीम भी रहेगी। डॉ सुधीर शर्मा संयोजक
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 23, 2026गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत, विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
अन्यNovember 23, 2026हाथियों को ‘आतंकी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ की मीडिया एडवाइजरी को अंतरराष्ट्रीय पहचानमानव-हाथी संघर्ष की रिपोर्टिंग पर IIT पालक्काड के शोधपत्र में छत्तीसगढ़ वन विभाग की पहल का उल्लेख, वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी के योगदान को भी सराहा
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई

