🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एनटीपीसी सीपत ने इंतेजामिया कमेटी दरगाह लूथरा शरीफ को प्रदान किया कचरा संग्रहण के लिये ई-रिक्शा

On: March 13, 2025 12:23 PM

एनटीपीसी सीपत ने इंतेजामिया कमेटी दरगाह लूथरा शरीफ को प्रदान किया कचरा संग्रहण के लिये ई-रिक्शा

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़)13 मार्च 2025 को एनटीपीसी सीपत ने अपनी सीएसआर पहल के तहत इंतेजामिया समिति दरगाह, लूथरा शरीफ को 1.57 लाख रुपए का ई-रिक्शा (कचरा संग्रहण के लिये ई-कार्ट) प्रदान करके पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया। इस कदम से अपशिष्ट प्रबंधन तथा अपशिष्ट पृथक्करण बेहतर होगा तथा लूथरा शरीफ दरगाह परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहायक होगा|
परियोजना प्रमुख श्री विजय कृष्ण पांडे, एनटीपीसी सीपत ने इंतेजामिया कमेटी दरगाह लुतरा शरीफ के सेक्रेटरी रियाज़ अशरफी को ई रिक्शा की चाबी श्री जयप्रकाश सत्यकाम (विभागाध्यक्ष मानव संसाधन), श्री चंद्रमणि सिंह मरावी (सरपंच, लूथरा गांव) की उपस्थिति में सौंपी|
एनटीपीसी सीपत द्वारा अपशिष्ट परिवहन की चुनौती का समाधान करके स्वच्छ परिवेश तथा बेहतर साफ-सफाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है|

इस दौरान ग्राम पंचायत लुतरा के सरपंच चंद्रमणि मेरावी, जनपद सदस्य देवेश शर्मा, उप- सरपंच जीवन लाल, मुस्लिम जमात अध्यक्ष हाजी अब्दुल करीम,कमेटी के खजांची रौशन खान,फिरोज खान,नारायण सिंह मेरावी,परसराम कैवर्त,शेख अब्दुल गफ्फार खान,अब्दुल शहनवाज़,अब्दुल नाईम,आशिष शर्मा,उस्मान खान,हाजी साबिर, हाजी शेर मोहम्मद,शेख निजामुद्दीन तथा श्री मोहन यादव, उप महाप्रबंधक (सीएसआर), श्री शैलेश चौहान , वरिष्ठ प्रबंधक तथा एनटीपीसी सीपत के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे|

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment