विद्युत दुर्घटनाओं से बचने खम्भे, लाईन एवं ट्रांसफार्मर के निकट न करें होलिका दहन
बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़ 12 मार्च 2025 ) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री ए.के.अम्बस्ट द्वारा होलिकोत्सव के पर्व को दृष्टिगत रखते हुये मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित आमनागरिकों से विशेष जागरूकता एवं सतर्कता बरतने की अपील की गई है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की आकस्मिक विद्युत दुर्घटना को नियंत्रित करने समूचित अमले के साथ शिकायत केन्द्रों में सम्पूर्ण तैयारी रखने के निर्देश भी दिये गये हैं। विद्युत दुर्घटना से बचने हेतु विद्युत उपकेन्द्रों, खम्बों, लाईनों तथा ट्रांसफार्मरों के निकट होलिका दहन न करने की समझाईश दी गई है। उपभोक्ताओं की जागरूकता एवं शालीनतापूर्वक रंगोत्सव विद्युत कंपनी सहित सभी के लिये हितकारी होगा।
श्री अम्बस्ट ने बताया कि होलिकोत्सव पर अवकाश होने के बावजूद बिजली संबंधी शिकायतों के शीघ्रातिशीघ्र निराकरण करने वितरण कंपनी के कॉल सेंटर, फ्यूज आफ कॉल सेंटर सामान्य दिनों की भांति क्रियाशील रहेंगे। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए केन्द्रीकृत कॉल सेंटर का 1912 दिन-रात क्रियाशील रहता है। इस नंबर पर उपभोक्तागण किसी भी समय 1912 पर हिन्दी, अंग्रेजी एवं छत्तीसगढ़ी में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विद्युत प्रणालियों से छेड़छाड़ अथवा अन्य किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना संबंधी जानकारी उपभोक्तागण तत्काल निकटस्थ विद्युत कार्यालय में देवें। जनसामान्य की सावधानी से किसी भी प्रकार की संभावित विद्युत दुर्घटनाओं से आसानी से बचा जा सकता है।
विद्युत दुर्घटना रोकने टिप्स
ऽ होलिका दहन विद्युत प्रणालियों के निकट न करें.
ऽ विद्युत लाईनों-ट्रांसफार्मर पर कोई वस्तु न फेंके.
ऽ विद्युत दुर्घटना की सूचना तत्काल निकटस्थ कार्यालय में दें.
ऽ विद्युत लाईनों पर रंगो की बौछार न करें.
ऽ होलिकोत्सव के दौरान बच्चों पर विशेष निगरानी रखें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

