CGMSC Scam: मोक्षित कारपरेशन मेडिकल घोटाले में 6 अफसरों को किया ACB ने गिरफ्तार
रायपुर ( अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़) CGMSC Scam: छत्तीसगढ़ के मेडिकल घोटाले में मोक्षित कारपरेशन के मालिक की गिरफ्तारी के बाद कल 6 अधिकारियों को दोपहर में पूछताश के लिए बुलाया गया था देर रात में इन 6 अधिकारी मीनाक्षी गौतम, कमल कांत पाटनवार, खिरौद् रावटिया बसंत कोशिक, डा अनिल परसाइ और आनन्द राव को गिरफ्तार किया गया है.
सीजीएमएससी से जुड़े और आधा दर्जन अफसरों पर एसीबी का शिकंजा कसने जा रहा है ,इन सभी का बयान दर्ज के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है आगे की कार्रवाई के लिए एसीबी ने राज्य सरकार से अनुमति मांगी है, जिसे कभी भी समय दिए जाने की संभावना हैं।
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन में करोड़ों के घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने जांच तेज कर दी है। सीजीएमएससी के सबसे बड़े सप्लायर मोक्षित कारपोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को एसीबी ने पहले ही गिरफ्तार किया शशांक चोपड़ा से पूछताछ में इन सभी छह अफसरों के नाम सामने आए हैं। ये सभी अधिकारी सीजीएमएससी में डेपुटेशन में पोस्टेड रहे हैं या पोस्टेड हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

