वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर


25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास को

करगी रोड कोटा,( वायरलेस न्यूज 24 सितंबर) राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर करगी रोड कोटा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 25 सितंबर को विशेष सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह ठीक 11 बजे प्रारंभ होगा।

ऐतिहासिक अवसर को लेकर विद्यालय के भैया-बहिनों एवं आचार्यों द्वारा वंदे मातरम् गायन का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। विद्यालय परिसर में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है और विद्यार्थी पूरे उत्साह के साथ इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से समिति सदस्यों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों से भी कार्यक्रम में सहभागी बनने का आग्रह किया गया है, ताकि सभी मिलकर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन कर इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बना सकें।
विद्यालय के प्राचार्य राकेश पांडे ने बताया कि कार्यक्रम मंडी ग्राउंड के पीछे स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित होगा। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सामूहिक वंदे मातरम् गायन में सहभागिता निभाने की अपील की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग


