श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले—बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट

श्रीकांत वर्मा की धरती पर अभिषेक वर्मा का संकल्प, बूथ से मंडल तक शिवसेना विस्तार का रोडमैप,जनता से सीधा संवाद और मजबूत होगा

बिलासपुर, (अमित मिश्रा 24सितंबर)। साहित्यकार एवं पूर्व सांसद स्व. श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि बिलासपुर से शिवसेना ने संगठन विस्तार और जनसंपर्क को नई गति देने का संदेश दिया है। शिवसेना के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक एवं शिवसेना एनडीए गठबंधन के डॉ. अभिषेक वर्मा के दो दिवसीय बिलासपुर प्रवास में सामाजिक, धार्मिक, संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियों का सिलसिला चला। प्रवास के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए बूथ और मंडल स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

बिलासपुर पहुंचने पर शिवसेना पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने डॉ. वर्मा का विभिन्न स्थानों पर आत्मीय स्वागत किया। संगठनात्मक बैठक में उन्होंने आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से समाज के बीच सक्रिय संपर्क बढ़ाने और जनता से सीधे संवाद को प्राथमिकता देने की बात कही।
पिता स्व. श्रीकांत वर्मा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

प्रवास के दौरान डॉ. अभिषेक वर्मा ने अपने पिता, प्रख्यात साहित्यकार एवं पूर्व सांसद स्व. श्रीकांत वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बिलासपुर और छत्तीसगढ़ से अपने पिता के गहरे जुड़ाव तथा उनसे जुड़ी स्मृतियों को याद किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी उनके साथ मौजूद रहे और स्व. श्रीकांत वर्मा के योगदान को स्मरण किया।

35 परिवारों ने सनातन धर्म में वापसी स्वीकार की
23 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में 35 परिवारों ने सनातन धर्म में वापसी स्वीकार की। डॉ. वर्मा ने इस अवसर पर सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और भारतीय जीवन मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर जागरूकता और संवाद को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।
इसके बाद श्रीकांत वर्मा ट्रस्ट की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में साहित्य, समाज, संस्कृति, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को ‘श्रीकांत वर्मा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

बिलासपुर मेरी कर्मभूमि, यह रिश्ता कभी टूटने नहीं दूंगा”
प्रवास के समापन पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. अभिषेक वर्मा ने कहा कि बिलासपुर उनके लिए सिर्फ पारिवारिक स्मृतियों से जुड़ा शहर नहीं, बल्कि उनकी कर्मभूमि है। उन्होंने कहा, “बिलासपुर मेरी कर्मभूमि है। मेरे पिता स्वर्गीय श्रीकांत वर्मा और मेरी माता की अनेक स्मृतियां इस शहर से जुड़ी हैं। मैं इस रिश्ते को टूटने नहीं दूंगा, बल्कि इसे और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करूंगा।”
उन्होंने बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विषयों पर आने वाले समय में संवाद और सहयोग को आगे बढ़ाने की बात कही।

बूथ से मंडल तक संगठन मजबूत करने की तैयारी
डॉ. वर्मा ने छत्तीसगढ़ में शिवसेना के संगठन विस्तार का रोडमैप भी साझा किया। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय एवं अन्य चुनावों में पार्टी अपनी संगठनात्मक शक्ति के अनुरूप सक्रिय भूमिका निभाएगी। प्रदेश प्रमुख धनंजय परिहार के नेतृत्व में संगठन को बूथ एवं मंडल स्तर तक मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिवसेना की कार्यप्रणाली में सनातन संस्कृति, राष्ट्र सेवा, सामाजिक सेवा और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना प्रमुख रहेगी। धर्मांतरण से जुड़े मुद्दों, गौ-संरक्षण और सनातन संस्कृति के संरक्षण को लेकर पार्टी संवैधानिक दायरे में जनजागरूकता के लिए कार्य करेगी।
दो दिवसीय प्रवास के समापन पर डॉ. अभिषेक वर्मा ने बिलासपुर की जनता, शिवसेना पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, नागरिकों तथा मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर और श्रीकांत वर्मा परिवार के बीच का पुराना संबंध आने वाले समय में और मजबूत होगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया


