*माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभनपुर रायपुर रेल सेवा का शुभारंभ 30 मार्च 2025 को*
बिलासपुर – 28 मार्च, 2025
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए अभनपुर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभनपुर रायपुर रेल सेवा का शुभारंभ 15.30 बजे किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 08835 अभनपुर – रायपुर इनॉग्रल मेमू पैसेंजर स्पेशल आठ कोच के साथ अभनपुर से 15:30 बजे रवाना होकर केंद्री15.38 बजे सीबीडी 15 .52 बजे मंदिर हसौद 16.10 बजे रायपुर 16.55 बजे पहुंचेगी।दिनांक 31 मार्च 2025 से रायपुर अभनपुर रायपुर के मध्य सुबह एवं शाम को दो मेमो स्पेशल ट्रेनों की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।(1) *68760/ 68761 रायपुर अभनपुर रायपुर मेमू पैसेंजर*गाड़ी संख्या 68760 रायपुर अभनपुर मेमू पैसेंजर रायपुर से 9:00 बजे रवाना होकर 9:18 बजे मंदिर हसोद 9:32 बजे सीबीडी 9:50 बजे केंद्रीय 10:10 बजे अभनपुर पहुंचेगी।यह गाड़ी वापसी में गाड़ी संख्या 68761 अभनपुर रायपुर पैसेंजर अभनपुर से 10:20 बजे रवाना होकर केंद्री 10.28 बजे सीबीडी, 10.42 बजे मंदिर हसौद 11:00 बजे रायपुर 11:45 बजे पहुंचेगी।(2) *68762/68763 रायपुर अभनपुर रायपुर मेमू पैसेंजर*गाड़ी संख्या 68762 रायपुर अभनपुर मेमू पैसेंजर रायपुर से 16:20 बजे रवाना होकर 16.38 बजे मंदिर हसौद,16.52 बजे सीबीडी, 17: 10 बजे केंद्री, 17.30 बजे अभनपुर पहुंचेगी।गाड़ी संख्या 68763 अभनपुर रायपुर मेमू पैसेंजर अभनपुर से 18:10 बजे रवाना होकर 18:18 केंद्री, 18.32 बजे सीबीडी, 18.45 बजे मंदिर हसौद, 19.20 बजे रायपुर पहुंचेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

