🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में एनटीपीसी की 800 मेगावाट क्षमता वाली सीपत-III परियोजना की आधारशिला रखी

On: March 30, 2025 2:51 PM

माननीय प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में एनटीपीसी की 800 मेगावाट क्षमता वाली सीपत-III परियोजना की आधारशिला रखी

नई दिल्ली, ( वायरलेस न्यूज़ 30 मार्च 2025) आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एनटीपीसी की सीपत सुपर थर्मल पॉवर परियोजना चरण-III (1×800 मेगावाट) की आधारशिला रखी।
यह परियोजना 9791 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित की जा रही है, जो गृह राज्य, छत्तीसगढ़ एवं गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा जैसे राज्यों को सस्ती और विश्वसनीय ऊर्जा की आपूर्ति करेगी।
माननीय प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली ऊर्जा, तेल एवं गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और ग्रामीण आवास से संबंधित अनेक विकासात्मक एवं परिवर्तनकारी परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई एंव उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल, श्री रमेन डेका, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, माननीय केंद्रीय विद्युत एवं आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री, श्री मनोहर लाल, छत्तीसगढ़ विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, माननीय केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, श्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ सरकार के माननीय मंत्री, माननीय सांसद एवं विधायक भी मौजूद थे।
एनटीपीसी सीपत की पिट-हेड ऊर्जा परियोजना सर्वाधिक ऊर्जा निर्माण क्षमता के साथ अत्याधुनिक अल्ट्रा- सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर आधारित है। सीपत III – (1×800 मेगावाट) बिजली संयंत्र शुरू हो जाने के बाद सीपत एसटीपीएस की कुल स्थापित क्षमता 3,780 मेगावाट तक पहुंच जाएगी।
यह परियोजना सतत विकास, ऊर्जा सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक विकास के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। छत्तीसगढ़ में ऊर्जा के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाते हुए यह परियोजना भारत की विकास यात्रा में राज्य की भूमिका को मजबूत करेगी तथा क्षेत्र में आर्थिक प्रगति लाकर लोगों का उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करेगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment